ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: कलक्टर करवा रहे वृक्षारोपण और एसडीएम ने दे दी पेड़ काटने की अनुमति

Admin

Fri, Jul 13, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- जिले में जहां एक ओर कलेक्टर केसी देवसेनापति के द्वारा अभियान चलाकर लाखों की तादाद में वृक्षारोपण कराया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मुख्यालय के एसडीएम वृक्षों को काटने का आदेष जारी कर रहे है। अंतर सिर्फ इतना है कि एसडीएम के द्वारा जारी आदेष लहलहाते हरे वृक्षों को काटने के लिए नहीं बल्कि बच्चों के लिए जान लेवा साबित हो रहे हैं, स्कूल परसिर में स्थित दो सूखे और जीर्ण हो चुके वृक्षों के लिए है। उल्लेखनीय है कि बरसात शुरू होते ही सूरजपुर जिले में प्रषासनिक पहल पर दो लाख से भी अधिक पौधा का रोपण पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से किया गया है। वहीं सूरजपुर एसडीएम डॉ सुभाष सिंह राज के द्वारा बच्चों की सुरक्षा के लिए विश्रामपुर के प्राथमिक शाला परिसर में स्थित दो पुराने और सूख चुके वृक्षों को काटने का आदेष दिया है। यहां यह बताना आवष्यक है कि विश्रामपुर के पुष्पवाटिका पार्क के पष्चिम में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में षीषम प्रजाति के दो विषालकाय वृक्ष सूख गये है और इन सूखे वृक्षों की डंगाल हवा के झोंकों के मध्य टूट- टूटकर गिर रही है, इन वृक्षों के धरासायी होने के स्थिति में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जिसकी चिंता प्रधानपाठक समेत स्थानीय नागरिक दुर्गा गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, आनंद सिंह और कुसुम देवांगन ने की और उन्होंने एसडीएम सूरजपुर से पत्राचार कर जानलेवा साबित हो रहे इन सूखे वृक्षों को कटवाने की अनुमति मांगी। जिस पर एसडीएम डॉ सुभाष सिंह राज ने न केवल अनुमति दे दी बल्कि राजस्व पटवारी को भेज रिपोर्ट भी मंगवाई। पटवारी द्वारा पंचनामा तैयार किया गया और उन्होंने भी स्कूल परिसर में स्थित दोनों वृक्षों को घातक बताया। जिसे शीघ्र ही काटकर यहां के वातावरण को सुरक्षित किया जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें