ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: कलेक्टर पहुचे कोविड अस्पताल....डॉक्टरों सहित चिकित्सीय स्टाॅफ को ईमानदारी से ड्यूटी करने दिए सख्त निर्देश....

Admin

Sat, May 15, 2021

राजेश सोनी

सूरजपुर. कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज कोविड अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने औचक निरीक्षण किया. कलेक्टर ने जिले में कोरोना से बढ़ती मृत्यु पर चिंता जाहिर करते हुए शिफ्ट वाईज डॉक्टरों एवं चिकित्सा स्टाॅफ को मरीजों का बेहतर ईलाज एवं स्थिति का अवलोकन करने हेतु निर्देशित किया एवं डॉ. रोहित पटेल एमडी मेडिसिन, डॉ. संदीप भगत निषेचेतना विशेषज्ञ को डॉक्टर के साथ समन्वय स्थापित कर ईमानदारी पूर्वक रोज कोविड अस्पताल में रॉवण्ड करने सख्त निर्देश दिए. कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा. उन्होंने मरीजों के लिए खाने की व्यवस्था समय अनुसार करने, गुणवत्ता युक्त भोजन प्रदाय करने के लिए कहा है. कलेक्टर ने कोरोना की मृत्यु पर अंकुश लगाने उचित रणनीति एवं समन्वय बनाकर कार्य करने कहा है. उन्होंने जो डॉक्टर एवं चिकित्सा स्टाॅफ अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरतते हैं उन पर पर कार्रवाई करने सीएमएचओ को सख्त निर्देश दिए हैं. निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, संयुक्त कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी, एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा, तहसीलदार ऋचा सिंह, ओपी सिंह, सीएमएचओ डॉ. आर एस सिंह, सिविल सर्जन डॉ. शशि तिर्की, सभी डॉक्टर्स एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे.

औचक निरीक्षण और ईमानदारी पर सवाल
कोविड अस्पताल की बदहाली अव्यव्स्था लगातार हो रही मौतो की से हलाकान आज जिले के कलेक्टर अस्पताल पहुचे. इससे पहले उन्होने अपनी टीम भेजा था. आज के निरिक्षण जनसम्पर्क विभाग ने औचक निरिक्षण बताया गया जो सरासर गलत भ्रामण है. साथ ही विभाग ने बताया कि कलेक्टर ने डाक्टरो स्टाफ को ईमानदारी डयूटी करने के निर्देश दिये गये बतलाया गया. सबसे बडा सवाल यह है कि अभी तक यहा पर ईमानदारी पूर्वक कार्य नही किया जा रहा था इससे साफ होता है कि किस बेईमानी की तरह के कार्य हो रहा था. बहरहाल आज कोविड अस्पताल के दो दो बार के निरिक्षण में भी कोई सकारात्मक पहल निकल कर सामने नही आती दिखाई दे रही है. फिलहाल अपना ध्यान रखे. कोरोना से जागरुक रहे. स्वयं को तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखें. कोविड के संक्रमण से बचने के लियं टीकाकरण अवश्य कराये-देवलोक की वाणी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें