ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: कस्तुरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं को परोसा जा रहा था जहर, किड़ायुक्त चावल देख बिफरे तहसीलदार और जनपद सदस्य

Admin

Sat, Aug 25, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- जिले के ओड़गी तहसील मुख्यालय में संचालित कस्तुरबा गांधी आवासीय कन्या विद्यालय में आकस्मिक निरीक्षण में पहुंचे जनप्रतिनिधियों की आंखे उस वक्त खुली की खुली रह गई, जब उन्होंने खाद्यान्न सामाग्री की जांच की और चावल में किड़े रेंगते नजर आए इतना ही नहीं रसोई घर, आवासीय कक्ष समेत परिसर के अन्य हिस्सों में गंदगी का आलम था, जिसकी षिकायत तहसीलदार से की गई और तहसीलदार में मौके पर पहुंचकर किड़े युक्त चावल और परिसर में फैली गंदगी देख पहले तो अधीक्षिका को जमकर फटकार लगाई और फिर व्याप्त अव्यवस्था की शिकायत संबंधित विभाग प्रमुख से करते हुए दो दिवस के अंदर व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये। [gallery ids="2523"] इस संबंध में ओड़गी जनपद पंचायत के सदस्य राजेष तिवारी एवं धर्मराज पावले ने बताया कि वे खाद्यान्न में किड़ेयुक्त चावल मिलने की षिकायत पर जांच के लिए कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय गये थे, षिकायत के अनुरूप चावल में किड़े रेंगते पाये गये साथ ही कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में गंदगी का आलम था, साफ सफाई को लेकर लापरवाही पाई गई, जिनकी जानकारी उन्होंने तहसीलदार सालिक राम गुप्ता को दी तो वे भी पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे और उन्होंने यह सारा नजारा अपनी आंखों से देखा। इस अव्यवस्था को देख तहसीलदार ने अधीक्षिका मेरी मुक्ता बड़ा को जमकर फटकार भी लगाये। खाद्यान्न एवं चावल खरीदी में अनियमितता हुई उजागर जनपद सदस्य राजेश तिवारी एवं जांच टीम के सदस्यों ने बताया कि कस्तुरबा विद्यालय में छात्राओं को किड़ेयुक्त दूषित चावल के रूप में जहर परोसा जा रहा है, जांच करने पर पाया गया कि विद्यालय को शासन स्तर पर मिलने वाले चावल उचित मूल्य दुकान से न मिलने पर अधीक्षिका ने किसी दुकान से चावल खरीदना बताया, जबकि इस दुकान संचालन ने इस बात से इंकार कर दिया। किडे़युक्त चावल समेत अन्य खाद्य सामग्री के बिल व व्हाउचर भी अधीक्षिका प्रस्तुत नहीं कर पाई। जिससे अधीक्षिका द्वारा सामग्री क्रय करने में अनियमितता बरते जाने का मामला उजागर हुआ है। जिसकी जांच विभागीय तौर पर की जायेगी। वापस होगा खराब चावल, सुधरेगी व्यवस्था- तहसीलदार इस संबंध में तहसीलदार श्री गुप्ता ने बताया कि चावल में किड़े पाये जाने पर सैम्पल जप्त किया गया है, भण्डार में रखे करीब 7 क्विटल चावल को तत्काल वापस करने और अच्छा चावल क्रय कर बेहत्तर से बेहत्तर भोजन बच्चों को उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया है। विद्यालय परिसर व कक्षों की नियमित सफाई के निर्देष दिये गये है, संबंधित विभाग प्रमुखों को यहां के हालातों से अवगत कराते हुए व्यवस्था सुधार हेतु पहल करने निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें