: कांग्रेस के विधान सभा स्तरीय संकल्प शिविर जिले में 5 व 6 को
Admin
Thu, May 31, 2018
राजेश सोनी
सूरजपुर-प्रदेशव्यापी संकल्प शिविरों का आयोजन जिले में 5 व 6 जून को तीनों विधान सभाओं में संकल्प शिविर आयोजित होंगे।प्रेमनगर,भटगांव व प्रतापपुर के विशाल संकल्प शिविर की तैयारियो को लेकर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेश तिवारी ने भी जिले में बैठक कर तैयारियो का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कांग्रेस के AICC मेम्बर सुनील अग्रवाल ने बताया कि 5 जून को भटगांव के ग्राम खोपा व प्रतापपुर के ग्राम सत्तीपारा में संकल्प शिविर आहूत होंगे।वही 6 जून को प्रेमनगर विधान सभा का शिविर ग्राम पटना में आयोजित होगा।संकल्प शिविर की तैयारियो को लेकर स्थानीय विश्राम गृह में जिले के विधायकों व पार्टी पदाधिकारियो की उपस्थिति में एक आवश्यक बैठक प्रदेश महामंत्री राजेश तिवारी के आतिथ्य में सम्पन्न हुई और उसके उपरान्त आयाजन स्थलों का निरीक्षण किया गया।संकल्प शिविर में प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया,प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल,नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव,पूर्व केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत,राज्य सभा सांसद छाया वर्मा,पूर्व सांसद करुणा शुक्ला,पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविंद चौबे सहित आला पार्टी पदाधिकारी शिरकत करेंगे।शिविर की तैयारियो में विधायक खेल साय सिंह,पारस नाथ राजवाड़े व पूर्व मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह आवश्यक तैयारियो को लेकर पार्टी बैठक के साथ ब्लाक,जोन व सेक्टर प्रभारियो की बैठक लेकर आयोजन की सफलता के लिए स्वयं कमान संभाले हुए है।
आज की आहूत बैठक में विद्यायक खेल साय सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जगते,लाल चंद अग्रवाल,नरेश राजवाड़े,सुनील अग्रवाल,मेही साहू,तुलसी यादव,राम चन्द्र यादव,दुर्गा शंकर दीक्षित,विमलेश दत्त तिवारी,अजय अग्रवाल,काली चरण अग्रवाल,जफर हैदर,नरसिह नारायण,जकेश राजवाड़े,समशेर खान,शिव नारायण गुप्ता,अविनाश यादव,नैतिक अग्रवाल,जगदीश गुप्ता व कांग्रेस जन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन