ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: कार्यकर्ताओं के दम पर चौथी बार बनेगी छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार

Admin

Tue, Jul 24, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर/भटगांवः- भारतीय जनता पार्टी भटगांव विधानसभा के भटगांव मंडल के संयोजक-सहसंयोजक व प्रभारियों की बैठक स्थानीय सांस्कृतिक भवन में भटगांव की पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी एवं भाजपा जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी ललित गोयल, सह प्रभारी अशोक अग्रवाल समेत मंडल के अध्यक्ष टीपी सिंह, महामंत्री अशोक सिंह सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति मे बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान ललित गोयल के द्वारा संग़ठन की कार्यप्रणाली, पदाधिकारी, कार्यकर्ता की सक्रियता एवं बूथ मैनेजमेंट की समीक्षा की गई, बैठक के दौरान मण्डल के संगठनात्मक कार्य प्रणाली एवं बूथ मैनेजमेंट की विस्तार से जानकारी ली, इसके बाद उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं बूथ स्तर से आये कार्यकर्ताओ से चर्चा की। बैठक में मंडल भर से आए शक्ति केन्द्र संयोजक, सयोजक व प्रभारियों को रजनी त्रिपाठी एवं ललित गोयल ने संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं रजनी त्रिपाठी ने कहा कि हमारी विचारधारा हमे सभी राजनीतिक पार्टियों से अलग करती है यही कारण है कि हम 11 करोड़ की सदस्यता के साथ दुनिया की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी हैं। हमारी पार्टी की विचारधारा नेशन फस्ट के सिद्धांत पर चलती है, जबकि कांग्रेस फैमिली फस्ट के सिद्धांत के आधार पर चल रही है। कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से चुनाव मे लगने को कहा और बताया कि लगातार दौरा प्रवास व बैठकों से कार्यकर्ता प्रशिक्षित व परिष्कृत किया जाता है। ललित गोयल ने कार्यकर्ताओं से चर्चा कर मंडल के सभी मतदान केन्द्रों की समीक्षा की। उन्होंने आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होने मतभेद भुलाकर राष्ट्र हित में प्रदेश व देश मे सरकार बनाने पार्टी कार्य मे लगने को कहा। जन सम्पर्क यात्रा व विकास यात्रा से पूरे प्रदेश में सरकार के पक्ष में सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है। पिछले दिनो सरकार के निर्णय खासतौर पर शिक्षाकर्मियों के संविलियन के ऐतिहासिक फैसले से लाखो परिवार के जीवन मे खुशहाली आई है। केन्द्र सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य मे वृद्धि से किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। ओर ललित गोयल ने बैठक में कहा बूथ जीतो चुनाव जीतो के संकल्प के साथ यहां से जाएं। पूरा प्रदेश चुनावी मोड में आ गया है चुनाव में तीन माह से भी कम समय शेष है इसलिए आप सभी मतदान केन्द्रों पर आज से पूरा समय दें भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मंडल का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि मंडल के 12 शक्ति केंद्रों की रचना के साथ 62 मतदान केन्द्रों मे पार्टी के कार्यक्रमो का संचालन किया जा रहा है। मिशन 2018-19 मे केंद्र व राज्य सरकार बनाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है अशोक अग्रवाल ने कहा देश हित मे भाजपा की सरकार जरूरी है। हम सब सौभाग्यशाली है कि भाजपा की केन्द्र व अधिकांश राज्यो मे हमारी सरकारें हैं जिसके माध्यम से हमे जनता की सेवा का अवसर मिला है इस दौरान रजनी रविशंकर त्रिपाठी, ललित गोयल, अशोक अग्रवाल, टीपी सिंह, अशोक सिंह, बलजिंदर सिंह, महरजिया बाई समेत सभी शक्ति केन्द्रों के प्रभारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें