: कार्यकर्ताओं के परिश्रम से जिले में तीनों सीट हासिल करेंगे- सुशांत शुक्ला
Admin
Sun, Jul 22, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- भाजयुमो की जिला कार्यसमिति बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य एवं आंध्र प्रदेश के प्रभारी सुशांत शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रितेश गुप्ता के उपस्थिति में भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य सुशांत शुक्ला का भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश गुप्ता के नेतृत्व में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
इस दौरान प्रभारी के रूप में बैठक में उपस्थित शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्य योजना के संबंध में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि, जिला कार्यसमिति के बाद मंडल कार्यसमिति का आयोजन होना है जिसमें प्रदेश और जिले के अन्य अन्य पदाधिकारी अन्य अन्य मंडल कार्यसमिति में शामिल होंगे। ईसके उपरांत शक्ति केंद्रों एवं मतदान केंद्रों में भी प्रभारी जाएंगे इसके लिए उन्होंने जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति से 15 दिनों का समय मांगा जिसमें कार्यकर्ताओं ने 15 दिनों का समय देने हेतु स्वीकृति प्रदान कीया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह 3 महीने का समय पूर्णकालिक होकर पार्टी के पक्ष में ईमानदारी और निष्ठा से काम करने का है, ताकि जिस कोण से भी देखें हर दृष्टिकोण से भारतीय जनता पार्टी ही दिखाई दे। आप जैसे जाबाज कार्यकर्ताओं ने अगर मतदान केंद्र स्तर पर पूरे लगन और मेहनत से परिश्रम कर दिया तो कोई माई का लाल नहीं है जो भारतीय जनता पार्टी को स्थापित होने से रोक सके। निश्चित रूप से चुनाव में न सिर्फ विजय प्राप्त करेंगे अपितु पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने में भी सफल होंगे। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल साहू ने कहा कि जितने निर्देश पार्टी की तरफ से प्राप्त हुए हैं आप सब आवश्यक रूप से उसका अनुपालन करें ताकि चुनाव में परिणाम सार्थक आ सके।
इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों को पर्याप्त प्रशिक्षण दिए गए हैं जिसकी सार्थकता आने वाले समय में देखने को मिलेगी। महाविद्यालय, बड़े गांव, शहर और भीड़ भाड़ वाले इलाके में जाकर वॉलेंटियर बनाने का कार्य और मिलेनियम वोटरों से भाजपा के पक्ष में सहयोग और मतदान हेतु आह्वान करना है। इस दौरान युवा मोर्चा के जिला महामंत्री संत सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष कपिल पांडे, सावन गोयल, आशीष सिंह, सत्येंद्र राजवाड़े, जिला मंत्री दीपक गुप्ता, अविनाश सहवाल, विजय सिदार, कन्या शक्ति संयोजिका आशा मिश्रा, अंजू साहू, नेहा खान, जिला राजू देवांगन, राजीव गुप्ता, सुनील साहू, जानी साहू, रिंकू शर्मा, महादेव सिंह, रामनारायण यादव, राजू अग्रवाल, बजरंग गुप्ता, रोहित शर्मा, सुनील साहू, अशोक यादव, राजेश साहू, विनोद साहू, देव गुप्ता, सहीम अंसारी, कमल राजवाड़े, संत लाल प्रजापति, पप्पू साहू, संदीप सरकार, विष्णु सोनी, रोशन गुप्ता, अंकित सोनी, अशोक पटेल, अनिल साहू, बजरंग राजवाड़े, दिलीप साहू, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन संत सिंह एवं आभार प्रदर्शन वीरेंद्र गुप्ता ने किया।
इस दौरान प्रभारी के रूप में बैठक में उपस्थित शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्य योजना के संबंध में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि, जिला कार्यसमिति के बाद मंडल कार्यसमिति का आयोजन होना है जिसमें प्रदेश और जिले के अन्य अन्य पदाधिकारी अन्य अन्य मंडल कार्यसमिति में शामिल होंगे। ईसके उपरांत शक्ति केंद्रों एवं मतदान केंद्रों में भी प्रभारी जाएंगे इसके लिए उन्होंने जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति से 15 दिनों का समय मांगा जिसमें कार्यकर्ताओं ने 15 दिनों का समय देने हेतु स्वीकृति प्रदान कीया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह 3 महीने का समय पूर्णकालिक होकर पार्टी के पक्ष में ईमानदारी और निष्ठा से काम करने का है, ताकि जिस कोण से भी देखें हर दृष्टिकोण से भारतीय जनता पार्टी ही दिखाई दे। आप जैसे जाबाज कार्यकर्ताओं ने अगर मतदान केंद्र स्तर पर पूरे लगन और मेहनत से परिश्रम कर दिया तो कोई माई का लाल नहीं है जो भारतीय जनता पार्टी को स्थापित होने से रोक सके। निश्चित रूप से चुनाव में न सिर्फ विजय प्राप्त करेंगे अपितु पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने में भी सफल होंगे। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल साहू ने कहा कि जितने निर्देश पार्टी की तरफ से प्राप्त हुए हैं आप सब आवश्यक रूप से उसका अनुपालन करें ताकि चुनाव में परिणाम सार्थक आ सके।
इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों को पर्याप्त प्रशिक्षण दिए गए हैं जिसकी सार्थकता आने वाले समय में देखने को मिलेगी। महाविद्यालय, बड़े गांव, शहर और भीड़ भाड़ वाले इलाके में जाकर वॉलेंटियर बनाने का कार्य और मिलेनियम वोटरों से भाजपा के पक्ष में सहयोग और मतदान हेतु आह्वान करना है। इस दौरान युवा मोर्चा के जिला महामंत्री संत सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष कपिल पांडे, सावन गोयल, आशीष सिंह, सत्येंद्र राजवाड़े, जिला मंत्री दीपक गुप्ता, अविनाश सहवाल, विजय सिदार, कन्या शक्ति संयोजिका आशा मिश्रा, अंजू साहू, नेहा खान, जिला राजू देवांगन, राजीव गुप्ता, सुनील साहू, जानी साहू, रिंकू शर्मा, महादेव सिंह, रामनारायण यादव, राजू अग्रवाल, बजरंग गुप्ता, रोहित शर्मा, सुनील साहू, अशोक यादव, राजेश साहू, विनोद साहू, देव गुप्ता, सहीम अंसारी, कमल राजवाड़े, संत लाल प्रजापति, पप्पू साहू, संदीप सरकार, विष्णु सोनी, रोशन गुप्ता, अंकित सोनी, अशोक पटेल, अनिल साहू, बजरंग राजवाड़े, दिलीप साहू, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन संत सिंह एवं आभार प्रदर्शन वीरेंद्र गुप्ता ने किया।विज्ञापन
विज्ञापन