ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: कार्यक्रम में महिला जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से नाराज जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखा...

Admin

Wed, Mar 24, 2021

अजय सोनी
सूरजपुर- जिला प्रशासन व समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम संसदीय सचिवं भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी मरावी, काग्रेस जिलाध्यक्ष भगवती राजवाडे सहित जनप्रतिनिधि, तृतीय लिंग समुदाय के सदस्य, स्व सहायता महिला समूह की महिलाएं, सम्मलित हुई. आयोजित नशा मुक्ति भारत अभियान कार्यक्रम में जिसमें आमंत्रित महिला जनप्रतिनिधियों को ना तो बैठने की उचित व्यवस्था की गई और ना ही उन्हें बोलने का मौका दिया गया. जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी मराबी ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को पत्र सौपा. बताया कि महिला दिवस के अवसर पर एक दिन तो महिलाओं का सम्मान किया जाता है बाकी दिन सभी महिला जनप्रतिनिधियों का अपमान किया जाता है कार्यक्रम में बुलाकर महिलाओं को बैठने का उचित जगह नहीं दिया जाता और बोलने का मौका भी नहीं दिया जाता जिसकी शिकायत महिला जनप्रतिनिधियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी मरावी से लिखित में कर अवगत कराया जिस पर श्रीमति मराबी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर बताया कि कार्यक्रम में या तो महिला जनप्रतिनिधियों को ना बुलाया जाए या बुलाते हैं तो उनके सम्मान का भी ख्याल रखा जाए और उन्हें भी बोलने का मौका दिया जाए. इसी तरह कार्यक्रम में महिलाओं की अनदेखी की गई तो आगे से महिला जनप्रतिनिधि शासन के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवती राजवाड़े, सभापति जिला पंचायत सूरजपुर सुहागवती राजवाड़े, उषा सिंह, शशी सिंह, मंजू संतोष मींस, दुर्गा संतोष सारथी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें