ब्रेकिंग

योगाभ्यास के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया महा-श्रमदान

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

सूचना

: किर्गिस्तान से लौटे दो युवको सहित जिले मे फिर मिले 10 कोरोना संक्रमित.... कोट पटना से आठ मरीज आये सामने....

Admin

Mon, Aug 3, 2020

सूरजपुर-जिले मे एक बार फिर कोरोनो विस्फोट हो गया है। पिछले सप्ताह एक साथ नगर मे 10 मरीज मिलने के बाद छिट-पुट मरीजो के मिलने का सिलसिला जारी रहा। लेकिन सोमवार को ग्राम कोट पटना मे एक साथ आठ व दो सूरजपुर मे कोरोना संक्रमितो के मिलने से हडकंप मच गया है। बताया गया है कि जिला मुख्यालय स्थित डीपीआरसी क्वारन्टाईन सेटर से दो युवक कोरोना संक्रमित पाये गये है उक्त दोनो युवक किर्गिस्तान से लौटे थे जिन्हे क्वारंटाईन किया गया था। युवक मेडिकल के छात्र है जो जिले के प्रेमनगर के जयपुर तथा सूरजपुर ब्लाक के ग्राम करवा के रहने वाले है। इसी तरह जिला मुख्यालय से लगे ग्राम कोट पटना मे भी आज आठ लोग कोरोना संक्रमित पाये गये है यहा एक स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित मिला था। जिसके संम्पर्क मे आये लोगो की जांच की जा रही है तो मामला सामने आ रहा है। बताया गया है कि यहा कल रविवार को एक युवक संक्रमित मिला था जिसके परिवार की जांच की गई तो उसके परिवार से उसकी मा सहित 6 तथा प्रतिबंधित क्षेत्र से लगे उरांवपारा मे 2 लोग संक्रमित पाये गये है। डा आर एस सिह ने बताया कि सभी संक्रमितो को कोविड अस्पताल मे भर्ती कराया जा रहा है। हफते भर के अंदर फिर 10 लोगो के संक्रमित पाये जाने से जिले मे हडकम्प मच गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें