ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: किसानो की समस्या को लेकर भाजपा बैठी सड़क पर........सरकार किसानों के साथ कर रही धोखा......

Admin

Mon, Jan 4, 2021

सूरजपुर-जिले भर में सोमवार को धान के मुद्दे को लेकर भाजपा ने धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष बाबुलाल अग्रवाल के आव्हान पर सूरजपुर,रामानुजनगर,प्रेमनगर, भैयाथान, ओड़गी ,बिहारपुर सहित जिले तमाम मंडलो में सोमवार को धरना प्रदर्शन किया गया।सूरजपुर शहर मण्डल ने अग्रेसन चैक पर धरने का आयोजन किया था। सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलामहामंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार के द्वारा किसानो का शोषण कर रही है पहले गिरदावरी के नाम पर रकबा कम करना,खरीदी में एक माह विलंब करना,बारदाना नही होना टोकन केंसिल करना,पिछले साल का बकाया नही देना ये दर्शाता है कि सरकार किसानों का पूरा धान लेना ही नही चाहती है। पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अरुण राजवाड़े ने कहा लगातार सरकार किसानों को परेशान कर रही रकबा कम करना टोकन कैंसिल कर देना यह सरकार की मंसा को बताता है,पिछले खरीदी का भुगतान किया नही. नई खरीदी के भुगतान हो नही रहे हैं किसान परेशान है पूर्व मंत्री शशिकांत गर्ग और रितेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार को जनता के हित से कोई लेना देना नही है.न किसान की चिंता है न जवान की. किसानों को उपज बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा वंही बेरोजगार बेरोजगारी भत्ते की घोषणा याद दिला रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों का एक एक दाना धान खरीदे, बारदाने की व्यवस्था करे, एक मुस्त 2500 भुगतान करे, प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है 2 वर्ष में ही जनता त्रस्त है कांग्रेस के कार्यकर्ता लूट खसोट कर रहे हैं। ट्रांसफर उद्योग से काली कमाई की जा रही है। कोई निर्माण कार्य हो नही रहे अंधेर नगरी चोपट राजा की कहावत इस सरकार पर चरितार्थ हो रही है। बसन्त कुशवाहा, सतेंद्र राजवाड़े ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सन्त सिंह व आभार प्रदर्शन जिलामंत्री संदीप अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलामंत्री शशिकिरण खेस,राजेश्वर तिवारी ,भागवत सिंह,लाल साय बैगा,पार्षद अजय सिंह, सुरेंद्र देवांगन,अनिल साहु,रमेश साहु ,शुशील साहु, सरोज साहू, विमला भगत, अरविंद मिश्रा ,अशरफ इराकी,धनसाय सिंह,मनोज सोनी, राजू देवांगन ,मुरारी साहु,आनंद सोनी ,विकास अग्रवाल,त्रिपुरारी साहु,दिलीप साहु,राजू साहू ,गोविंदा साहु अमीर चंद गुप्ता, सतवीर सिंह,विजय राजवाड़े, देव नारायण, रेवती प्रसाद, राजेश केसरवानी, अतिलाल राजवाड़े,इस्वर प्रसाद,रामबिलास कुशवाहा, कामलेस्वर सिंह सरपंच गिरवरगंज,रामेस्वर राजवाड़े, बोधन राम, बदन राम, मदनेश्वर राम, मोहर लाल, भद्दर सिंह,कमल सिंह,रुद्र प्रताप,टेक नारायण,भोला विष्वकर्मा, पारस टोप्पो आदि मौजूद थे। धरना प्रदर्शन के बाद सड़कों पर कार्यकर्ता बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में राज्यपाल के नाम से तहसीलदार नंद जी पांडये को दिया गया ज्ञापन जिसमे किसानों की समस्याओं के सुधार की मांग रखी गई। जिसमे धान खरीदी केन्द्रों में बगैर किसी अवकाश के प्रतिदिन नियमित रूप से धान खरीदी करने, कृषि मंडी ,धान खरीदी केन्द्रों में किसानों का पूरा धान खरीदने किसानों के त्रुटिपूर्ण रकबे को तत्काल सुधार कर किसानों के रकबा में वृद्धि,किसानों के धान बिक्री के लिए जारी टोकन किसान के सहमति के बगैर मनमानी तरीके से टोकन निरस्त करने पर तत्काल रोक लगाने बारदाने की व्यवस्था करने,एक मुस्त 2500 भुगतान व पिछला बकाया तत्काल दिए जाने की मांग की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें