ब्रेकिंग

योगाभ्यास के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया महा-श्रमदान

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

सूचना

: किसान न्याय योजना का हुआ शुभारम्भ...

Admin

Fri, May 22, 2020

राकेश गुप्ता

सूरजपुर-भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के शहादत दिवस पर राजीव गांधी  किसान न्याय योजना का शुभारम्भ प्रदेश के यसस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा किये जाने से  मुख्यमंत्री का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया तथा  किसान हितेषी सरकार  भूपेश सरकार की योजना से कृषको का आर्थिक जीवन स्तर में मजबूत आएगी  और छतीसगढ़ की आर्थिक में सुधार होगा इस योजना में जहां 1500 करोड़ प्रथम क़िस्त जारी हुई है यह पूरे देश मे कृषको के लिए उठाया गया बहुत बड़ा कदम साबित होगा उक्ताशय का उदबोधन सुरजपुर जिला कोंग्रेस मीडिया सेल जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने स्थानीय श्रीनगर पैलेश में आयोजिति एक श्रद्धांजलि सभा मे कहे,  श्रधांजलि सभा का आयोजन पर सर्व प्रथम समस्त उपस्थित कोंग्रेसजनो के द्वारा स्वर्गीय राजीव गांधी जी की एवम राजा यू एस सिंहदेव के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट की मौन रख कर दिवंगतो को श्रधांजलि दी गई  वही कोंग्रेस आदिवासी प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष रामलखन सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजा यू एस सिंहदेव जी सदैव अपने बच्चों के जैसे स्नेह दिए उनका जन्म भी श्रीनगर के इसी पैलेस में हुई थी वे सदैव अमर रहेंगे  वही पूर्व जिला कोंग्रेस महामंत्री भूपेंद्र साहू ने बताया कि अविभाजित सरगुजा के 22 वर्षो तक कोंग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे स्वर्गीय यू एस सिंहदेव जी  एवम कृषको के लिए भारत कृषक समाज  का गठन कर किसानो के हको के लिए लड़ाई लड़ी  वही समरथ प्रजापति ने कहा कि स्वर्गीय राजा यू एस सिंहदेव जी ने गरीबो ,मजदुरो ,किसानों के लिए  बहुत कुछ किया जिसे चन्द लाइनों में नही बताया जा सकता श्रधांजलि सभा मे रविश गुप्ता ,सोभित चौधरी ,आलोक सुक्ला ,विवेक प्रताप सिंह,अविनाश साहू ,ज्ञान गुप्ता ,जय करण सिंह ,सहित कोंग्रेसजन उपस्थित रहे|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें