: कुकरेजा एन्ड कंपनी की करतुत..........वर्दी पद पावर के नशे मे आदिवासियो पर हो रहे अत्याचार....
Admin
Fri, Jan 8, 2021
राजेश सोनी
सूरजपुर- जिले की कुकरेजा एंड कम्पनी की करतुतो के खिलाफ ग्रामीण अब खुलकर सामने आ रहे है..कभी सर्वश्रेष्ठ पुलिस के तमगे पर इतराने वाली भैयाथान(झिलमिली) पुलिस के खिलाफ बड़सरा बसकर के ग्रामीण भारी आक्रोशित है…ग्रामीणो ने पुलिस की करतुतो की पोल खोलते हुये बताया कि पुलिस खुद कोयला तस्करी करा रही है और इसका विरोध करने पर ग्रामीणो के घर मे घुस कर जमकर मारपीट की और फर्जी अपराध दर्ज कर जेल भेज रही है…गौरतलब है कि भैयाथान थाने का यह बसकर गांव में वर्षो से कोल तस्करी का बड़ा अड्डा है… और यहा इस जंगल मे कोयले का अकूल भंडार है जिसके निकालने ग्रामीण,तस्कर पुलिस सक्रिय रहते है साथ ही आसपास के इट भट्ठा में खपाते है जिससे तस्कर व पुलिस मालामाल होते है…जब ग्रामीणो ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने सुनियोजित तरीके से ग्रामीणो को बेदम मारपीट कर अवैध कोयले व टृैक्टर पर आग लगाकर झुठा प्रकरण दर्ज कर पूर्व सरपंच सहित 5 लोगो को जेल भेज दिया है जिससे नाराज ग्रामवासी बडी संख्या में जिला मुख्यालय पहुँचकर पुलिस के कार्यप्रणाली का विरोध नारे बाजी कर संयुक्त कलेक्टर एसपी कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन दिया। पिडीत ग्रामीण रीना सिह ने बताया कि मंगलवार को शाम को पुलिस ने उसके पति व ससुर के साथ घर मे घुस कर बेरहमी से मारपीट की है पति को जेल भेज दिया है और उसके ससुर की हालत खराब होने पर हास्पीटल में है….. इसी तरह गांव की महिला सरपंच सोनमति का आरोप है कि उसके पति को भैयाथान थाने के प्रभारी ने दारू के एक मामले में हस्तक्षेप करने पर देख लेने की धमकी दी थी उसी के बदले में फंसाया गया है….फिलहाल गांव में पुलिस के खिलाफ आक्रोश की स्थिति है…..तो वही दुसरी ओर पुलिस खुद को पीड़ित बता कोयला तस्करी रोकने के दौरान पुलिस पार्टी पर ग्रामीणों ने हमला कर वर्दी फाड देना बता कर पूर्व सरपंच सहित 5 ग्रामीणो पर एक दर्जन धाराओ सहित अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन