ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: कुपोषण से सुपोषण की ओर....जिले के 98 ग्राम पंचायतों में पोषण सभा…8051 बच्चों हुए लाभान्वित…

Admin

Mon, Oct 11, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर. जिले में 2 अक्टुबर से लक्ष्य सुपोषण अभियान के तहत जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषण सभा लगा कर पोषण की जानकारी एवं निगरानी तंत्र विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही सम्पूर्ण कार्य परियोजना अधिकारियो के निगरानी एवं पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में किया जा रहा है अब तक जिले में 98 ग्राम पंचायतों में सफल रूप से पोषण सभा का आयोजन किया गया है साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा 8051 बच्चों के घर गृह भेंट कर लाभान्वित किया जिसमे 5530 मध्यम कुपोषित बच्चे एवं 2521 गंभीर कुपोषित बच्चे चिन्हाकित किये गए. जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रबेश सिंह सिसोदिया ने बताया कि लक्ष्य सुपोषण अभियान अंतर्गत पोषण सभा लगाकर एवं गृह भेंट के माध्यम से सुपोषित सूरजपुर बनाने की दिशा में विभाग निरंतर प्रयासरत है और विभागीय टीम जिम्मेदारी पुर्ण इस कार्य को कर रही है इन बच्चों के पालको को भोजन में पोषण आहार सम्मिलित करने जानकारी दी गई है और निरंतर देखरेख किया जा रहा है जिससे उनके स्वास्थ्य में वृद्धि दर्ज की जा सके.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें