ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: केंवट मछुआरा समूह की दीदीयों ने मछली बेचकर कमाए 50 हजार...

Admin

Fri, May 26, 2023

सूरजपुर. केंवट मछुआरा महिला स्वयं सहायता समूह कुंजनगर जिला सूरजपुर के दीदीयों द्वारा चना-मुर्रा बेचकर जीवन यापन किया जाता रहा है। केंवट मछुआरा समूह में अध्यक्ष सहित 11 सदस्य दीदीयां शामिल है। समूह की दीदीयों द्वारा वर्ष 2022-23 में मछली पालन विभाग से सम्पर्क कर मछली पालन की योजनाओं की जानकारी लिया गया एवं ग्राम पंचायत कुंजनगर के शासकीय तालाब (बकना तालाब) रकबा 1.44 हे0 को 10 वर्ष के लिए लीज पर लेकर तालाब में विभाग द्वारा  50 प्रतिषत अनुदान पर एवं अन्य निजी स्त्रोतों से  10000 रूपये का मछली बीज क्रय कर मछली पालन का कार्य प्रारम्भ किया गया। समूह द्वारा माह मई 2023 में 2.50 क्विंटल मछली का उत्पादन कर बिक्री किया गया  जिससे समूह को  50000 रूपये की आमदनी प्राप्त हुई है। तालाब में अभी मछलियां शेष है जिसे कुछ महिनों के बाद बेचकर अनुमानित  50000 रूपये की आमदनी होगी। इस प्रकार समूह की दीदीयों को पारंपरिक व्यवसाय के अतिरिक्त अधिक आय का साधन प्राप्त हुआ है। मछली पालन विभाग द्वारा समूह को मत्स्याखेट हेतु निःशुल्क 03 नग जाल एवं विक्रय हेतु 01 नग आईसबाक्स प्रदाय किया गया है तथा समय-समय पर विभागीय मार्गदर्शन भी समूह के सदस्यों को दिया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें