ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 10 जून को आमसभा...

Admin

Thu, Jun 8, 2023

सूरजपुर. केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 10जून को जिले के गोविंदपुर में माता राजमोहिनी देवी जनजाति गौरव यात्रा का शुभारंभ व लोकसभा स्तरीय आमसभा को संबोधित करेंगे। केन्द्र सरकार के 09वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा विशेष जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता के बीच मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाने का वृहद कार्यक्रम चलाया जा रहा है।जिसे लेकर केन्द्रीय मंत्रियों के प्रवास तय किए गए हैं। इसी तारतम्य मे 10जून को केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकास खंड के गोविंदपुर में माता राजमोहिनी देवी जनजाति गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ करेंगे।इस यात्रा के माध्यम से भाजपा पूरे संभाग मे आदिवासी समाज के गौरव व केन्द्र सरकार के द्वारा जनजाति समाज के लिए संचालित लोककल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करेगी।इसके बाद इसी दिन दोपहर 12 बजे लोकसभास्तरीय आमसभा को संबोधित करेंगे । आमसभा मे केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह,पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ,वरिष्ठ भाजपा नेतागण व विशेष जनसंपर्क अभियान के लोकसभा संयोजक व सहसंयोजक के अलावा सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के आमजन व भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें