ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: केन्द्रीय राज्य मंत्री के गृहग्राम में ग्रामीणो ने माना कोरोना कोई बिमारी नही वैक्सीनेशन भी नही करायेगे.... समझाने पहुची स्वास्थ अमला की टीम ग्रामीण अपनी जिद पर अडिग....

Admin

Tue, May 18, 2021

मंत्री के गांव का यह हाल तो अन्य गांव की क्या स्थिति होगी.....

सूरजपुर. जिले में वैक्सीनेशन को लेकर जहाँ मारामारी है तो वही ग्रामीण अंचल में इसका विरोध भी कर रहे है जिससे ग्रामीण अंचल में वैक्सीन की रफ्तार काफी धीमी है जबकि इस बार शहरों की अपेक्षा गांव गांव में कोरोना ने अपनी पैठ जमा ली है,पर गांव में एक दिक्कत यह भी लोग इसे कोरोना मानने को तैयार नही उनका अजीब तर्क है कि क्या इसके पहले सर्दी खांसी बुखार नही होता था क्या …? इस वजह से गांव में लोग कोरोना टेस्ट कराने को भी तैयार नही है।दूसरी ओर वेक्सीन को लेकर गांव अफवाहों का बाजार गर्म है जिससे लोग इससे कतरा रहे. ऐसा ही एक मामला आज रामानुजनगर ब्लॉक के ग्राम परशुरामपुर का सामने आया है. परशुरामपुर केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह का गृह ग्राम है. बताया गया है कि रामानुजनगर स्वास्थ्य विभाग की टीम को यह सूचना मिली थी कि परशुरामपुर के एक मोहल्ले में सर्दी खांसी बुखार का जोर है और वेक्सीन को लेकर भी लोग रुचि नही ले रहे है. इस खबर पर एक डॉक्टर की अगुवाई में स्वास्थ्य वर्कर ,सचिव ,सरपंच व शिक्षको की टीम उक्त गांव पहुँची तो लोग भड़क गए ओर दो टूक शब्दों में कह दिया कि वे वेक्सीन नही लगवाएंगे चाहें बुलवा लो पुलिस,इतना ही नही इस टीम को वे यह भी बताने को तैयार नही थे कि कोई गांव में बीमार है. नतीजतन इस टीम को बगैर किसी नतीजे के बैरंग वापस लौटना पड़ा. ग्रामीण इस कदर उखड़े हुए थे कि वे किसी की बात सुनने को तैयार नही थे. बताया गया है कि इस गांव के एक मोहल्ले के करीब 93 लोगो को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है पर वे अब दूसरी डोज नही लगवाना चाहते जबकि कुछ तो अब 18 प्लस भी वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे. स्वास्थ्य टीम को ग्रामीणों ने बताया कि जब से वे टीका लगवाया है तब से उन्हें कमजोरी लग रही है खाने का स्वाद नही आ रहा है और भी कई अफवाहों को लेकर ग्रामीणों में उलझन है. अब एक तर्क यह भी दे रहे थे कि शहर के लोगो के लिए दूसरा व गांव के लिए दूसरा टीका लग रहा जिससे गांव वाले परेशान है. कोरोना को वे मनाने को वे तैयार नही है उनका कहना है यह शहर की बीमारी है. गांव में तो इसके पहले भी सर्दी खांसी बुखार होता था तब तो कोरोना नही बताए. इसके कारण वे कोरोना की जांच भी कराने को तैयार नही है जबकि बुखार सर्दी खांसी से पीड़ित है. डाक्टर के तमाम समझाने के बाद भी ग्रामीण कुछ सुनने को तैयार नही थे. इसी तरह की खबरें प्रेमनगर ब्लॉक के भी कुछ गांवों से सामने आई है जहां अफवाहों को लेकर लोग टीका नही लगवा रहे और समझाने जा रही टीम को भगा दे रहे है. हालांकि टीम ने यहां पाया कि कोई सर्दी खाँसी का मरीज फिलहाल नही है परन्तु वैक्सीन को लेकर लोग काफी खफा है जिससे उत्साह का संचार करने गई टीम खुद निरुत्साहित होकर वापस लौट गई.
रेणुका सिह सोशल मिडिया पर देशवासियो से वैक्सीनेशन की कर रही है अपील
खुद के गाव का यह है हाल

सरगुजा सांसद भारत सरकार में छ0ग0 का प्रतिनिधित्व करने वाली मुखर सांसद श्रीमति रेणुका सिह ने कल ही सोशल मिडिया पर अपील की है कि उन्होने स्वंम कोरोना से बचाव के लिये वैक्सीन लगवा ली है और पुरे देश के लोगो से आहवान किया है कि वे भी वैक्सीन लगवाये वही दुसरी ओर उनका गृहग्राम रामानुजनगर विकासखण्ड के ग्राम परशुरामपुर में ग्रामीणो के हवाले से जारी सोशल मिडिया में विडियो में कहा है कि कोरोना नाम की कोई बीमारी है ही नही कई युगो से लोगो को सर्दी खासी बुखार होता आया है पहले कोरोना क्यो नही हुआ यह शहर की बीमारी होगी गांव में ऐसा कुछ नही है और जब बीमारी ही नही है तो टीका किसका इसलिये हम टीका नही लगवायेगे चाहे जेल में क्यो ना भर दो.

अपना ध्यान रखे. कोरोना से जागरुक रहे. स्वयं को तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखें. कोविड के संक्रमण से बचने के लियं टीकाकरण अवश्य कराये....देवलोक की वाणी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें