ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: कोयला चोरी रोकने पर रेलवे आरक्षक के साथ हुई मारपीट….मारपीट करने वाला आरोपी चौकी से रहस्यमय ढंग से हुआ लापता....

Admin

Thu, Jun 3, 2021

सूरजपुर. जिले में अवैध कारोबार करने वालो के साथ कोयला चोरों के हौसले बुलंद है मंगलवार की रात्रि कोयला चोरो ने स्टेशन से कोयले से भरा रैक से चोरी करते रेलवे पुलिस के आरक्षक के रोकने पर जमकर मारपीट कर फरार हो गये.जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार पीडीत आरक्षक शरद प्रसाद शुक्ला स्टेशन पर डयूटी कर रहा था इस दौरान मंगलवार की रात्रि समीपस्थ ग्राम का निवासी चंद्रकांत चौधरी अपने साथियों के साथ कोयला से लदी रेक पर कोयला चोरी कर रहा था. आरक्षक के द्वारा मना करने पर वह नही माना उल्टे बहस कर गाली गलौज करने लगा. अपने साथियों के साथ आरक्षक पर हमला कर मारपीट करते हुये फरार हो गया. आहत आरक्षक ने घटना के संबंध मे वरिष्ठ अधिकारी को सुचना देते हुये चंन्द्रकांत चौधरी व उसके सहयोगी के खिलाफ बसदेई पुलिस चैकी में अपराध दर्ज कराया गया है पुलिस ने चंद्रकांत एंव अन्य के विरुद्ध धारा 186,353,294,506,323,34 तहत अपराध दर्ज किया है.
कोयला चोरी करते मारपीट की घटना से आहत आरक्षक ने स्थानीय पुलिस चौकी अपराध दर्ज की है साथ ही रेलवे सुरक्षा कार्यालय अम्बिकापुर में शिकायत की है. पुलिस सुत्रो के अनुसार चोरी व मारपीट का आरोपी चंद्रकांत को रेलवे पुलिस ने पकडकर बसदेई पुलिस के हवाले कर दिया था. किन्तु वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें