ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: कोरोना का असर….नवरात्र में नही लगेगा कुदरगढ़ मेला….श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों का आगमन प्रतिबंधित....लाईव टेलीकास्ट से श्रद्धालु कर सकेंगे माता के दर्शन….

Admin

Mon, Apr 5, 2021

आकाश सोनी
सूरजपुर-जिले के धार्मिक स्थल कुदरगढ़ में चैत्र नवरात्रि में कुदरगढ़ माता की पूजा अर्चना परंपरागत रीति-रिवाज से सीमित संख्या में पुजारियों, पुरोहितों, बैगाओं की उपस्थिति में किया जायेगा इसके लिये पूजा अर्चना सम्पन्न कराने वाले अधिकृत पुजारियों, पुरोहितो, बैगाओं को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी. भैयाथान एसडीएम प्रकाश सिह राजपुत ने बताया कि कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा अर्चना परंपरागत रीति-रिवाज से सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत ओड़गी एवं सचिव लोक न्यास कुदरगढ़ की होगी और इस वर्ष कुदरगढ़ मेला आयोजन पर प्रतिबंधित लगाये गये है इस दौरान मंदिर,मेला परिसर में श्रद्धालुओं, दर्शनार्थियों का आगमन पूर्णतः प्रतिबंधित होगा साथ ही परिसर में किसी भी प्रकार का कार्यक्रम आयोजन नहीं होगा यहा तक की परिसर में हाट बाजार नहीं लगाये जायेंगे.बहरहाल जिला प्रशासन ने कुदरगढी माता के दर्शन लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से कराया जाएगा. तो वही नियमों का पालन नहीं करने पर 1000 रू. का जुर्माना लिया जायेगा. निर्णय के परिपालन में 09 अप्रैल 2021 से आगामी आदेश पर्यन्त तक मंदिर एवं मेला परिसर पूर्णतः बंद रहेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें