: कोरोना वायरस की वजह से मातारानी के मंदिरों में छाया सन्नाटा....कुदरगढ़ धाम के प्रसिद्ध मेला बंद...Live आरती दिखाने का प्रबंध....प्रातः 7ः00 बजे तथा संध्या के 6ः00 बजे तक....
Admin
Wed, Mar 25, 2020
राजेश सोनी
सूरजपुर-आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गए है, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से मातारानी के मंदिरों में सन्नाटा पसरा हुआ है. हालाकि देवीपुर महामाया मंदिर, कुदरगढ देवी धाम सहित माता मंदिरो में घट स्थापना की गई है. तो वही धाम में कोरोना वायरस की वजह से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद है| कोरोना वायरस की वजह से बचाव के लिए जिला प्रसाशन ने ये कदम उठाए है।
जिला मुख्यालय से लगे देवीपुर मे स्थित महामाया मंदिर मे कोरोना वायरस का प्रभाव के मददेनजर मदिर मे विरानी छाई रही यहा पर माता की सेवा लगे बैगा माताजी का पुजा अर्चना मे लगे हुये है गौरतलब है कि नवरात्र के अवसर पर जिला मुख्यालय से लगे महामाया मंदिर मे बडे पैमाने पर श्रद्धालु पहुचकर माता की पुजा अर्चना करते है।
माता कुदरगढ धाम मे छाया रहा सन्नाटा...........
सूरजपुर जिले के आस्था का धाम कुदरगढ़ जहां विराजमान है मां बागेष्वरी, चैत्र नवरात्र में विशाल मेला के साथ लाखो की संख्या मे माता के भक्त पहुचकर मां बागेश्वरी देवी की पुजा अर्चना करते है समुचा क्षेत्र उसके आस्था और शक्ति के सामने नतमस्तक है,यहां मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश से भी काफी संख्या में भक्त माथा टेकने पहूॅचते हैं। कोरोना वायरस के बढते प्रभाव के मददेनजर चैत्र नवरात्र पर लगने वाले कुदरगढ़ धाम के प्रसिद्ध मेले को बंद करा दिया गया है। साथ ही श्रद्धालुओं से अपील भी की गई थी, की वे घर पर रहकर ही पूजा-पाठ करें जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से नियंत्रित किया जा सके। बरहाल मेले परिसर पर श्रद्धालु नहीं आ रहे हैं। हालाकि प्रसाशन द्वारा श्रद्धालुओं की अपार श्रद्धा और कुदरगढ़ धाम की प्रसिद्धि को देखते हुए पहल कर आनलाईन माध्यम के द्वारा चैत्र नवरात्र में लाईव आरती दिखाने का प्रबंध किया गया है रोजाना प्रातः 7ः00 बजे तथा संध्या के 6ः00 बजे माता के लाईव दर्शन किये जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन