: क्या ऐसे ही बनेगे कोरोना वारियर्स.........? संयुक्त कलेक्टर कार्यालय मे दोहरा मांपदंड......कोरोना की आड मे कर्तव्य से भटके अधिकारी........
Admin
Fri, Sep 18, 2020
राजेश सोनी
सूरजपुर-जिला संयुक्त कार्यालय के प्रमुख विभाग मे कोरोना महामारी को देखते हुये दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। संयुक्त कार्यालय मे कोरोना के मददेनजर दुर दराज से आने वाले ग्रामीण को मास्क के साथ सेनेटाईजर कर प्रवेश दिया जा रहा है। एक तरफ कलेक्टर कार्यालय परिसर मे जरुरतमंद पहुचकर अपने कार्य करा रहे तो वही दुसरी तरफ पुलिस अधीक्षक का कार्यालय को जाने वाले गैलरी को बैरीकेट लगाकर जवानो की डयूटि लगा दिया गया है|पिडित फरियादी पुलिस अधीक्षक से मिल अपनी पीढा नही बता पा रहे है बैरिकेट से ही पिडितो को कागज लेकर जाने को बोला जाता है। पुलिस अधीक्षक का यह रवैया से ग्रामीणो मे असंतोष व्याप्त है। गौरतलब है कि मुख्यालय के संयुक्त कलेक्टर कार्यालय में जिले भर के दुर-दराज से लोग समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय में कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक से मिलकर आवेदन शिकायत इसलिए करने आते है क्योंकि पुलिस थानों चौकी जनपदों में उनकी शिकायतों पर कोई कार्यवाही नही होती कोई सुनता नही। तभी तो जिला के उच्चाधिकारी के पास बड़ी आशा विश्वास के साथ प्रतिदिन सैकडो आवेदनकर्ता महिला पुरुष आते है पर ताज्जुब की बात है कि जहा क्लेक्टरेट में प्रवेश द्वार पर ही सभी कोरोना महामारी से बचाव एहतियातन हाथों को सेनिटाइजर से साफ करवाया जाता है मास्क लगवाया जाता है तब प्रवेश दी जाती है व कलेक्टर सहित राजस्व अधिकारियों से सभी आवेदक मिल कर अपनी शिकायत कर आशान्वित होकर घर जाते है कि उनकी शिकायत पर जरूर कार्यवाही होगी| वही एक ही छत के नीचे लगने वाले जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की तरफ जाने वाले मार्ग को बेरीकेट लगाकर बन्द कर दो, पुलिस जवान को बैठा दिया गया है साथ ही उपर छत की सीढियो को भी बेरीकेट लगा दिया गया है जिससे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुचा नही जा सके। बरहाल बैरिकेट मे ही आवेदन लेकर शिकायतकर्ता को भेज दी जा रहा है यह दोहरी व्यवस्था आखिर क्यों.....? जिला के मुखिया कलेक्टर सुरजपुर जब अपने कार्यालय में बिना मास्क के घूम रहे लोगो पर फाइन कर कोरोना में लापवाही बरतने वाले पर कड़ी कार्यवाही कर सम्भवतः यह सन्देश दिया है कि कोरोना से बचाव साथ मे जनता का काम दोनो जरूरी है पर पुलिस अधीक्षक की कार्यप्रणाली कोरोना के आड मे अपने कर्तव्य से भटक गई जिसका जीता जागता नजारा संयुक्त कार्यालय मे देखा जा सकता हैं।
क्या यही है कोरोना वारियर्स.........?
जब जिले के कलेक्टर रणवीर शर्मा आने वालों से मुलाकात कर शिकायत सुन रहे है व अन्य विभाग भी आमजनों से मिल रहे है तो फिर एक मात्र पुलिस अधीक्षक सहित तमाम पुलिस अधिकारी क्यो डरे सहमे हुए लग रहे है क्या जनता के प्रति उनकी जवाबदेही नही बनती है इस विषय को लेकर जनमानस में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है अविलम्ब पुलिस अधीक्षक की ओर जाने वाली बाधाओं को हटा कर जनता की सुनवाई की जानी चाहिए।
बहरहाल संयुक्त कार्यालय मे दोहरा मापदंड के विषय पर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बताया कि ऐसा क्यो और कैसे है मै पुलिस अधीक्षक से बात करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन