ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: क्वारंटाईन सेंटर के श्रमिको ने किया बगावत....क्वारंटाईन सेंटर से बाहर निकले....2 पटवारी हुए निलंबित...

Admin

Tue, Jun 9, 2020

राजेश सोनी
सूरजपुर-सूरजपुर के लाईवलीहुड क्वारंटाईन सेंटर में रखे गये श्रमिक और प्रवासी मजदुरो ने बगावती रूख अपनाते हूए क्वारंटाईन सेंटर में हंगामा करते हूए भागने की कोशिश की। जिले के लाईवलीहुड काॅलेज को जिला प्रशासन ने क्वारंटाईन सेंटर बनाया है जिसमें वर्तमान में 92 लोगो को क्वारंटाईन किया गया है। इन लोगो को दोपहर का खाना देने जब दरवाजा खोला गया तो सेंटर से 16 लोग अपना सामान लेकर भागने में सफल हो गये थे। ईधर क्वारंटाईन सेंटर से भागने की जानकारी लगते ही जिला प्रशासन और पुलिस का दल मौके पर पहूॅच कर भाग रहे लोगों को समझाकर वापस क्वारंटाईन सेंटर में लाने में सफल रहे| ज्ञात हो की कल एक कोरोना पाॅजिटिव मरीज भी इसी सेंटर से मिला था,अभी तक इस सेंटर से दो कोरोना से संक्रमित मरीज समाने आ चूके हैं जिनका ईलाज चल रहा है। मौके पर पहॅूचे सूरजपुर एसडीएम ने भी स्वीकार किया की सेंटर से 16 लोग निकल गये थे उन सभी का समझाकर वापस लाया गया। तो वही जिला प्रसाशन ने लाईवलीहुड क्वारंटाईन सेंटर मे हुये बगावत पर दो पटवारी रमानंद गोयल और विक्की आनंद को निलंबित कर दिया है तो वही कुछ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। गौरतलब है पूर्व कलेक्टर के जाते ही क्वारंटिव सेंटरो का प्रशासनिक व्यव्स्था चरमरा गया था क्वारंटिव सेंटरो से भोजन दुध मे कीड की शिकायते भी सामने आई थी इतना ही नही सडे हुये केले दिये जाते रहे जिससे नाराज बसदेई से श्रमिको बाहर निकले थे जिसपर उन सभी को आश्वत किया गया था की व्यव्स्था दुरुस्थ करने की। अगर इसी तरह क्वारंटाईन अवस्था जारी रहा तो इसी तरह के परिणाम सामने आने की संभावना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें