ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: खड़े वाहन से डीजल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Thu, Jul 13, 2023

सूरजपुर. महान-3 खदान के पार्किंग में खड़े हाईवा वाहन से डीजल चोरी करने वाले 2 आरोपियों को खड़गवां पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है. आरकेटीसी ट्रांसपोर्ट कंपनी के केयरटेकर खडगवां निवासी लाभराज सिंह ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 12-13 जुलाई के दरम्यानी रात महान-3 खदान के पार्किंग में खड़ी कंपनी के दो हाईवा वाहन के डीजल टंकी को तोड़कर 100 लीटर डीजल को अज्ञात चोर चोरी कर लिए है। रिपोर्ट पर चौकी खड़गवा पुलिस के द्वारा अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 379 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया। पतासाजी के दौरान जगरनाथपुर मेन रोड़ में 2 व्यक्ति एक मोटर सायकल में तीन डब्बा जरकीन बांधकर ले जाते हुए दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। बारीकी से पूछताछ पर धर्मपाल सांडिल्य ने बताया कि अपने साथी रामलाल सिंह के साथ मिलकर महान-3 खदान के वाहन पार्किंग स्थल पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी की योजना बनाकर 2 हाईवा वाहन के डीजल टंकी को तोड़कर डीजल चोरी करना स्वीकार किए। आरोपियों के निशानदेही पर 70 लीटर डीजल कीमत करीब 6790 रूपये तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर आरोपी धर्मपाल सांडिल्य पिता जगरनाथ उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम मरकाडांड, थाना राजपुर व रामलाल सिंह पिता रामरतन उम्र 22 वर्ष निवासी मरकाडांड को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी खड़गवां विमलेश सिंह, एएसआई कृष्ण सिंह, प्रधान आरक्षक संजय सिंह यादव, आरक्षक कृष्णकांत पाण्डेय, राकेश सिदार व उमेश राजवाड़े सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें