ब्रेकिंग

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

योगाभ्यास के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया महा-श्रमदान

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

सूचना

: खबर का असर...! वन विभाग के संसदीय सचिव चंद्रदेव राय बांध की जांच पर पहुचे....बांध के निर्माण में हो रहा था विस्फोटक सामाग्री का उपयोग....बांध की गुणवत्ता पर लगा प्रश्न चिन्ह….?

Admin

Fri, Jun 4, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर. लाछा के जंगल में विस्फोट मामले मे देवलोक न्युज में प्रकाशित खबर का बडा असर तो हुआ है लेकिन जिम्मेदारो पर कार्यवाही के बजाय सरकार बचाव की मुद्रा में दिखाई पड रही है. गौरतलब हैे कि कैम्पा मद से लगभग 50 लाख रुपये की लगात से लाछा और साल्ही के जंगल में नदी पर बांध बनाया जा रहा है जिसमे खुले तौर पर विस्फोटक आ उपयोग किया जा रहा था और इस विस्फोट के उपयोग से वन्य जीव प्रणालियो पर गंभीर खतरा पैदा हो गया था. जिसकी जानकारी लगने पर देवलोक न्युज ने गंभीरता से प्रकाशित किया जिसको जिला प्रशासन ने संज्ञान में लेकर वहा विस्फोट के काम को बंद करा दिया गया है और खबर प्रकाशन के बाद छ0ग0 शासन के वन विभाग के संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय जांच मे पहुचे. उन्होने जांच में क्या पाया ये अलग मसला हो सकता है लेकिन देवलोक न्युज से चर्चा करते हुये उन्होने कहा कि इस बांध का निर्माण वन्य जीवो के निस्तार के लिये किया जा रहा है गुणवत्ता को लेकर कुछ कमी नजर आई जिसे लेकर उच्चाधिकारियों को जांच के निर्देश दे दिया. मौके पर विस्फोटक सामाग्री नही मिला जिसको विस्फोटक की श्रेणी में माना जाये चूकि विगत 2 जुन को देवलोक न्युज ने इस आशय की खबर प्रकाशित की थी जिसके बाद जिला प्रशासन ने विस्फोट का कार्य बंद करा दिया था. तो संसदीय सचिव श्री राय को मौके पर कहा से कुछ मिलता वहा तो पहले से ही सब कुछ साफ कर दिया गया था.

डेटोनेटर
ड्रील करते हुए

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें