ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: खबर लगातार........ महिला भृत्य से बदसलूकी मामले में आबकारी विभाग को मिली कारण बताओं नोटिस

Admin

Fri, Jul 20, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ महिला भृत्य के साथ आबकारी छापामार दल द्वारा बदसलूकी किये जाने का मामला दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, पुलिस थाना में षिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो महिला भृत्य ने न्याय के लिए लघु वेतन कर्मचारी संघ का साथ लेकर जिले के कलेक्टर केसी देवसेनापति के समक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन सौंपा था। कलेक्टर के निर्देष पर अपर कलेक्टर केपी साय ने इस मामले में गंभीरता दिखाई है और आबकारी उप निरीक्षक को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ महिला भृत्य फूलेष्वरी सिंह पैकरा अपने बड़ाकापारा स्थित किराये के मकान में थी उसी दौरान देर शाम आबकारी विभाग के कुछ कर्मचारियों ने शराब की शंका में मकान मालिक के घर छापा मारा था और किरायेदार फूलेष्वरी सिंह के पक्ष में भी घुसने का प्रयास किया था जिसका उसने विरोध करते हुए वारंट की मांग की थी। इस दौरान महिला भृत्य ने आबकारी विभाग के कुछ कर्मचारियों के विरूद्ध मारपीट व गाली गलौज करने का आारोप लगाय था। इसकी षिकायत पुलिस थाना, अजाक थाना में करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने इसकी षिकायत शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ की संभागीय सचिव पिंकी सिंह से की थी और पिंकी सिंह के द्वारा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की गई थी। कार्रवाई न होने पर संघ ने आंदोलन की भी चेतावनी दी थी। इस मामले में अपर कलेक्टर केपी साय ने आबकारी उप निरीक्षक को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए 28 जुलाई तक स्वतः उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देष दिये है। अनुपस्थिति एवं संतोषजनक जवाब न होने पर एक पक्षीय कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें