ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 कस्टम मिलिंग एवं चावल जमा की समीक्षा बैठक सम्पन्न...

Admin

Thu, Jun 1, 2023

सूरजपुर. कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 कस्टम मिलिंग एवं चावल जमा की स्थिति की समीक्षा बैठक विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित की गयी। जिले में चावल जमा का औसत, राज्य के औसत से कम है।  जिले में 117080 मिट्रिक टन चावल जमा किया गया है। नागरिक आपूर्ति निगम में जमा हेतु चावल 23919 मिट्रिक टन तथा एफ.सी.आई. गोदाम में 30286 मिट्रिक टन शेष है। जिसे बढ़ाने के निर्देष दिऐ। उन्होंने नागरिक आपूर्ति निगम, एफ.सी.आइ गोदाम को मिलकर प्रतिदिन 30 लॉट के औसत से चावल जमा कराने के निर्देश दिए। जिले में उपलब्ध गोदाम में खाली जगह की जानकारी नागरिक आपूर्ति निगम एवं वेयरहाउसिंग द्वारा दी गयी। उनके अनुसार नागरिक आपूर्ति निगम के चावल जमा करने हेतु 16000 मिट्रिक टन जगह उपलब्ध है। मिलर्स से चावल जमा करने में होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हें तत्काल जगह उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शासन द्वारा दिये गये समय सीमा में शेष सीएमआर जमा कराने के सक्त निर्देश दिए गए हैं।
        बैठक में सुश्री लीना कोसम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, विजय किरण खाद्य अधिकारी, श्रीमती प्रिती भरद्वाज जिला विपणन अधिकारी, दिनेष ओझा जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, संदीप भगत सहायक खाद्य अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षक सर्व जिला उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें