ब्रेकिंग

हाथ आगे, नीयत पीछे; कसम खाकर बोले— 'भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाएंगे'

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूचना

: खेलो इंडिया... हर्राटिकरा में फुटबॉल चयन ट्रायल संपन्न

Admin

Thu, Apr 20, 2023


सूरजपुर. 
 भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इण्डिया योजना अंतर्गत खेलों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए खेलो इण्डिया लघु केन्द्र योजना प्रारंभ की जा रही है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देषन में खेलो इंडिया योजनांतर्गत सूरजपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत हर्राटिकरा खेल मैदान में फुटबॉल खेल का लघु केन्द्र स्थापित किये जाने हेतु चयन किया गया है। लघु केन्द्र हर्राटिकरा में केवल चयनित बालक व बालिका खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण  दिया जायेगा। खेल मैदान हर्राटिकरा में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। चयन ट्रायल में केवल 09 से 17 वर्ष के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक व बालिका वर्ग से 18-18 खिलाड़ियों का चयन अंतिम रूप से किया गया। खिलाड़ियों का चयन मोटर एबिलिटी टेस्ट व फुटबॉल के स्किल टेस्ट के माध्यम से किया गया। लघु केन्द्र हर्राटिकरा में खिलाडियों को प्रशिक्षित करने की इस महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत इसका संचालन पूर्व चैम्पियन खिलाडियों के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिये फुटबॉल के इच्छुक पूर्व चैम्पियन खिलाड़ियों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित किया गया था। उक्त पद हेतु 03 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनका साक्षात्कार संयुक्त कार्यालय सूरजपुर में किया गया। चयन ट्रायल व साक्षात्कार को सफल बनाने में संयुक्त कलेक्टर श्री नरेन्द्र पैकरा, जिला खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय, जिला क्रिड़ा अधिकारी श्री शरदेन्दु शुक्ला, सहायक जिला क्रीडा अधिकारी, खेल अधिकारी श्री शबाब हुसैन, व्यायाम शिक्षक श्री सोमेश  लामा, राजकुमार नायक, अनमोल तिग्गा, पंकज डोंगरे, उजित मरकाम सहित जिला प्रषासन, शिक्षा विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग आदि का विषेष सहयोग रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें