: खेल दिवस के उपलक्ष्य में विविध प्रतियोगिताएं हुई आयोजित
Admin
Thu, Aug 30, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- स्व. मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा एसडीएम डॉ सुभाष सिंह राज, डिप्टी कलेक्टर रवि सिंह, खाद्य अधिकारी अमृत कुजूर, डीएसपी रामश्रृंगार यादव की उपस्थिति खेल दिवस का अयोजन स्टेडियम ग्राउण्ड में किया गया। इस दौरान स्पोर्ट्स रैली का आयोजन भी किया गया, रैली में खिलाड़ी व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में भाग लिया।
खेल दिवस के अवसर पर सद्भावना वॉलीबाल मैच का भी आयेजन किया गया। मैच सूरजपुर व पचीरा के मध्य खेला गया। जिसमें पचीरा ने सूरजपुर को 2-0 सेट से पराजित किया। सद्भावना मैच का मैन ऑफ द मैच महेन्द्र सिंह को प्रदाय किया गया। वहीं विजेता टीम को ट्रॉफी, व्यक्तिगत पुरस्कार एवं उपविजेता टीम को भी व्यक्तिगत पुरस्कार दिया गया। सूरजपुर टीम के कोच राजनाथ व पचीरा टीम के कोच भागीरथी थे। सद्भावना मैच में निर्णायक के रूप में मोतीलाल सिंह थे। खेल दिवस के अवसर पर अंतर विद्यालयीन संगोष्ठी का अयोजन किया गया। संगोष्ठी जूनियर एवं सीनियर वर्ग हेतु आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
संगोष्ठी के जूनियर वर्ग मे प्रथम स्थान जिगरा शाउमावि कन्या विद्यालय सूरजपुर, द्वितीय पूजा सिंह, कन्या शिक्षा परिसर, तृतीय स्थान सुषमा ठाकुर, कन्या शिक्षा परिसर ने प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान कु. शीरिन अंजुम शाउमावि कन्या विद्यालय सूरजपुर, द्वितीय कु. कैलाशो पैकरा कन्या शिक्षा परिसर एवं तृतीय कु. बिन्दु सिंह कन्या शिक्षा परिसर ने प्राप्त किया। संगोष्ठी के विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्लो एवं फास्ट सायकल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को सायकल, द्वितीय एवं तृतीय विजेता को ट्रॉली बैग व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार स्लो सायकल रेस में प्रथम विजेता बजरंग लाल राजवाड़े मंहगवा, द्वितीय प्रिंस कुशवाहा पर्री, तृतीय सुजल महतो सूरजपुर एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सोनू नमदगिरी, द्वितीय कांक्षा गोयल मानपुर, तृतीय सुनीता राजवाडे अगस्तपुर ने प्राप्त किया। बालक वर्ग ने फास्ट सायकल रेस में प्रथम स्थान फैजुल फिरदौसी अंबिकापुर, द्वितीय शिववचन नेताम प्रतापुपर, तृतीय इन्दल राजवाडे अंबिकापुर एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्नेहा सिंह अमगांव, द्वितीय सुनीता राजवाडे अगस्तपुर व तृतीय दुर्गावती राजवाडे पीढ़ा ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी बेलारमिन बेक, दिनेश द्विवेदी, सुरविन्द्र गुर्जर, मनोज झा, जीपी गेंदले, अनुरागवेन्द्र सिंह बघेल, भागीरथी साहू, सुरेन्द्र राजवाडे, नारद मिंज, सुभाष राजवाडे, सहदेव राम रवि, किर्ती कौशल दुबे, गौतम शर्मा, पंकज डोंगरे, शिवमनोरथ उपस्थित रहे। मंच का संचालन सीमांचल त्रिपाठी एवं आभार प्रभारी खेल अधिकारी मो गौस बेग द्वारा किया गया।
संगोष्ठी के जूनियर वर्ग मे प्रथम स्थान जिगरा शाउमावि कन्या विद्यालय सूरजपुर, द्वितीय पूजा सिंह, कन्या शिक्षा परिसर, तृतीय स्थान सुषमा ठाकुर, कन्या शिक्षा परिसर ने प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान कु. शीरिन अंजुम शाउमावि कन्या विद्यालय सूरजपुर, द्वितीय कु. कैलाशो पैकरा कन्या शिक्षा परिसर एवं तृतीय कु. बिन्दु सिंह कन्या शिक्षा परिसर ने प्राप्त किया। संगोष्ठी के विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्लो एवं फास्ट सायकल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को सायकल, द्वितीय एवं तृतीय विजेता को ट्रॉली बैग व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार स्लो सायकल रेस में प्रथम विजेता बजरंग लाल राजवाड़े मंहगवा, द्वितीय प्रिंस कुशवाहा पर्री, तृतीय सुजल महतो सूरजपुर एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सोनू नमदगिरी, द्वितीय कांक्षा गोयल मानपुर, तृतीय सुनीता राजवाडे अगस्तपुर ने प्राप्त किया। बालक वर्ग ने फास्ट सायकल रेस में प्रथम स्थान फैजुल फिरदौसी अंबिकापुर, द्वितीय शिववचन नेताम प्रतापुपर, तृतीय इन्दल राजवाडे अंबिकापुर एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्नेहा सिंह अमगांव, द्वितीय सुनीता राजवाडे अगस्तपुर व तृतीय दुर्गावती राजवाडे पीढ़ा ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी बेलारमिन बेक, दिनेश द्विवेदी, सुरविन्द्र गुर्जर, मनोज झा, जीपी गेंदले, अनुरागवेन्द्र सिंह बघेल, भागीरथी साहू, सुरेन्द्र राजवाडे, नारद मिंज, सुभाष राजवाडे, सहदेव राम रवि, किर्ती कौशल दुबे, गौतम शर्मा, पंकज डोंगरे, शिवमनोरथ उपस्थित रहे। मंच का संचालन सीमांचल त्रिपाठी एवं आभार प्रभारी खेल अधिकारी मो गौस बेग द्वारा किया गया।विज्ञापन
विज्ञापन