ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: गंगौटी, शिवपुर, नवापारा सड़क निर्माण हेतु 7 करोड़ 42 लाख रू. की स्वीकृति...

Admin

Fri, Aug 4, 2023

सूरजपुर/. संसदीय सचिव एवं भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े की निरंतर प्रयास से क्षेत्र में विकास की सुंदर और मजबूत गाथा लिखी जा रही है। श्री राजवाड़े के प्रयास से भटगांव विधानसभा क्षेत्र में निरंतर सड़क, पुल, पुलिया का निर्माण हो रहा है, और आवागमन सुदृढ़ हो रहा है। इसी कड़ी में श्री राजवाड़े के प्रयास से भैयाथान ब्लाक के ग्राम पंचायत गंगोटी से शिवपुर के बीच पहुंच मार्ग में बीटी सड़क निर्माण हेतु छत्तीसगढ़ शासन से 7 करोड़ 42 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। जिससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल व्याप्त है। ज्ञात हो कि गंगोटी सड़क की मांग ग्राम वासियों द्वारा अपने विधायक पारसनाथ राजवाड़े से किया गया था। ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए विधायक श्री राजवाड़े ने जल्द ही मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। संसदीय सचिव व भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े ने छत्तीसगढ़ सरकार से पहल कर सड़क निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति दिला दी है। लोक निर्माण विभाग के द्वारा जारी आदेश में गंगौटी से शिवपुर नवापारा पहुंच मार्ग जिसकी लंबाई 5.10 किलोमीटर है, उसमें बीटी सड़क निर्माण कार्य हेतु 7 करोड़ 42 लाख 65 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। इस स्वीकृति के पश्चात उक्त रोड के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है, तथा  क्षेत्रवासियों को  उक्त स्थान पर जल्द ही सुंदर और मजबूत सड़क का उपहार मिलेगा। भटगांव विधायक एवं संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े ने कहा है कि इसका टेंडर जल्द निकाल कर जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करया जाएगा। उन्होने कहा की भटगांव के विकास के लिए भूपेश सरकार हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें