ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: गजब की चमचागिरी है जिले के अधिकारियो में….जिले के कलेक्टर को बता दिया मसीहा अर्थात भगवान....

Admin

Mon, Jul 12, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर. जब अधिकारी कर्मचारी चमचागीरी पर आ जाये तो वह कुछ भी कर सकता है यही हाल है सूरजपुर जिले का. जहा आज कल चमचागिरी करने का प्रतियोगिता हो रही है. जिले के अधिकारी जमकर चमचागीरी कर अपने बास को चमकाने में लगे हुये है. जैसे छ्पास की बीमारी लग गई है. यह बदकिस्मती ही है सूरजपुर का जहा पर ऐसे चम्मच छाप अधिकारी पदस्थ है.जिसका परिणाम पूर्व थप्पडबाज कलेक्टर रणबीर शर्मा को भुगतना पडा. बहरहाल जिले में मसीहा अर्थात भगवान की घोषणा यहा के अधिकारियों ने कर दिया है जिसकी सुचना आज जन संपर्क विभाग से प्राप्त हुई है. इनका मंदिर कहा होगा. किस तरह की पुजा करनी होगी यह नही बताया गया पर जिले के कलेक्टर डा0 गौरव कुमार सिह को मसीहा जरुर बताया गया. इनकी भक्ति किस तरह करना होगा, क्या चढावा होगा, इसकी सुचना अभी तक नही मिला है लिहाजा जिले के कलेक्टर डा0 गौरव सिह के लिये आज बहुत बडा दिन है उन्हे आज मसीहा का दर्जा मिला. मानव से मसीहा बने कलेक्टर साहब प्रत्येक नागरिक का दुख दर्द दुर करे. उम्मीद है जल्दी ही जिले में भ्रष्टाचार,अवैध कबाड,कोयला, नशीली दवाईयो सहित अनैतिक कारोबार, पेट्रोल डीजल सहित आवश्यक खादय पदार्थ की वस्तु का कीमतो को दुर करगें. कलेक्टर कार्यालय के जन सम्पर्क अधिकारी अजीत एक्का सत्ता की भक्ति में मद मस्त है भक्ति की शक्ति में वे काग्रेस के नेताओ का प्रवक्ता बने हुये हुये. शायद किसी दिन पार्टी की नजरे इनायत होगी तो विधान सभा का चुनाव भी लड ले. इनके क्रियाकलापो से ऐसा ही प्रतीत होता है.फ़िलहाल जिले वासियो को नये मसीहा मिलने की बधाई और शुभकामनायें.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें