ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: गणपत्ति बप्पा मोरया-अगले बरस तू जल्दी आ के गगन भेदी नारों के साथ बड़े ही धूम-धाम के साथ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन सम्पन्न विभिन्न क्षेत्रों आये प्रतिदिन कीर्तन मण्डलियों द्वारा भजन कीर्तन किया गया व अनंत चतुर्दशी के दिन कन्या भोज व भंडारा का आयोजन किया गया

Admin

Mon, Sep 24, 2018

चंद्रिका कुशवाहा

प्रतापपुर-  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पोड़ी मोड़ में भव्य श्री गणेश जी की प्रतिमा का पूजन समारोह का आयोजन किया गया और पूरे ग्यारह दिनों तक विधिविधान से पूजा-अर्चना कर रविवार को गाजे-बाजे के साथ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास से किया गया जिसमें युवा लड़के,माताएं-बहनें एवं बच्चों का महत्वपूर्ण भूमिका दिखा।विसर्जन के दौरान एक ही गूंज 'गणपत्ति बप्पा मोरया-अगले बरस तू जल्दी आ के नारे गूंज रहे थे और गानों पर माताएं-बहने व बच्चे खूब झूम-झूम के नाचते हुए श्री गणेशजी के प्रतिमा का विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण कर दिया गया। इस दौरान पूरे ग्यारह दिनों बड़े ही भक्ति भाव से पंडित जगदीश चौबे द्वारा प्रतिदिन विशेष पूजन, संकीर्तन एवं आरती कार्यक्रम विधिविधान से कराया गया साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से कीर्तन मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से चेन्द्रा व सरहरी-पोड़ी के मंडलियों द्वारा विशेष रूप से जगराता कार्यक्रम किया गया। अनंतचतुर्दर्शी रविवार को कन्या भोज व भंडारा का आयोजन कर श्री गणेश जी की प्रतिमा का गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकालकर पोड़ी मोड़ से होकर गांव से होते हुए  पोड़ी बांध में विसर्जित कर दिया गया। इस दौरान श्री शिवबरन राम,श्रीमती सरस्वती देवी,हरिप्रसाद कुशवाहा,सुनीता देवी, कुमारी मोनिका, अंकिता,महेंद्र कुशवाहा, हीरामनी कुशवाहा, कान्ति कुशवाहा,विजय यादव, संजय कुमार,संजय कुशवाहा, मनीजर प्रसाद, इन्द्रबली कुशवाहा, विद्यासागर,रामप्रताप कुशवाहा, राजकिशोर,बीरू सिंह, संतोष कुशवाहा,कोमल रानी,जन्ना यादव,राजाराम यादव,दादू,अविनाश, विनायक, अंशु , रितेश, भोले,धनसाय राजवाड़े,चन्दन,खुशबू राजवाड़े सहित भारी संख्या में माताएं-बहनें व बच्चे उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें