: गोंगपा ने किया थाने का घेराव...प्रभारी पर लगाये गंभीर आरोप...जब से आये हो रहे है अवैध कारोबार...
Admin
Fri, Oct 7, 2022
राजेश सोनी
सूरजपुर- जिले के चाँदनी बिहारपुर में ग्रमीणों ने थाने का घेराव कर नारेबाजी करते हुए थाना प्रभारी को हटाने की मांग की.ग्रामीणों ने थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाये है,तहसीलदार को दिए ज्ञापन में बताया गया कि जब ये साहब आये है तब से क्षेत्र में अवैध कारोबार बढ़ गए, चोरी, पशु तस्करी, शराब तस्करी सहित अनैतिक कार्य रिश्वतखोरी वसुली खुले आम हो गया है. थाने में शिकायत, आवेदन,निवेदन पर मोटी रकम का लेन-देन कर मामलों को दबा दिया जाता है. जिससे नाराज ग्रामीण आज बड़ी संख्या में गोंगपा के बैनर तले रैली निकालकर थाना प्रभारी के खिलाफ मौर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया.मौके पर पहुचे तहसीलदार को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौप कर तत्काल हटाने की मांग की है प्रदर्शनकारियो ने बताया अगर समय रहते प्रभारी को नहीं हटाया गया तो उग्र प्रदर्शन आन्दोलन किया जायेगा. गौरतलब है कि यह वही थाना है जहा शराब का जखीरा गायब हो जाता है मर्डर मौत गंभीर मामलो पर लेट लतीफी सहित लेनदेन के आरोप अक्सर लगते रहते रहे.
विज्ञापन
विज्ञापन