ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का बैठक सम्पन्न...दादा मरकाम के पुण्य तिथि में दल बल के साथ तिवरता जाने का निर्णय...

Admin

Wed, Oct 26, 2022

सूरजपुर. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी बैठक में गोंगपा के संस्थापक दादा हीरा सिंह मरकाम जी के द्वितीय पुण्यतिथि में ग्राम पंचायत तिवरता दल बल के साथ जाने का निर्णय लिया है. गौरतलब है कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक दादा हीरा सिंह मरकाम गोंडवाना आंदोलन के अपना समस्त जीवन लगा कर गोंडवाना आंदोलन को पूरे भारत के जन जन में पहुंचाने का काम किया और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी १९९१ में अपने अस्तित्व में आया और लगभग २५वर्षो से छत्तीसगढ़ समेत देश के अन्य प्रदेशों में गरीब, कृषकों, मजदूरों,के हितों के पक्ष में आंदोलन करता रहा है. दादा हीरा सिंह मरकाम मात्र राजनीतिक नेता नही बल्कि वे समाज में आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक,और सांस्कृतिक धरोहरों के जीवंत रखने और सहेजने के लिए जाने जाते हैं. आज गोंगपा की बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता जयनाथ सिंह केराम, जिलाध्यक्ष रामअधिन पोया,जिला सचिव कुमेशवर सिंह पोया, गोंडवाना स्टुडेंट यूनियन के जिलाध्यक्ष जगत सिंह उइके, जिला मिडिया प्रभारी संजय पोया,कोयतुर संदेश के संपादक अजय पोर्ते,ब्लाक अध्यक्ष विष्णु सिंह ,युवा मोर्चा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुरेश सरूता,सहित गोंगपा के समस्त ब्लाक अध्यक्ष उपस्थित रहे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें