: गोलमाल है सब गोलमाल...प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि में हेराफेरी….फर्जी तरीके से किसानों के खाते से आहरण....कलेक्टर से हुई शिकायत...
Admin
Mon, Sep 20, 2021
संदीप पाल
सूरजपुर. विकासखंड भैयाथान क्षेत्र के किसानों ने जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक भैयाथान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि को फर्जी तरीके से किसानों के खाते से आहरण करने के मामले कलेक्टर से सात दिवस मे दिलाए जाने की मांग लेकर ज्ञापन सौंपा है. गौरतलब है कि भैयाथान क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवापारा, बिरमताल, खंडगवा सहित आसपास के कई ग्राम पंचायतों के किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत शासन द्वारा वर्ष 2018-19 की राशि किसानों की खाते में आई थी जिसे बैंक के अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा आपस में मिलीभगत कर बिना किसानों के हस्ताक्षर किये व बिना जानकारी दिए आहरण कर ली गई. ग्रामीणों ने बताया जाता है उक्त राशि करोड़ों रुपए की है राशि के खोज में बैंक में चक्कर लगाते लगाते थक हारकर किसानों ने क्षेत्र के जनपद सदस्य सुनील साहू के नेतृत्व में आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है जिसमे किसानों द्वारा सात दिन के अंदर निराकरण करने की मांग की है.
मत करो शिकायत दूंगा पैसा
जब बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक को एहसास हुआ कि अब उक्त राशि के हेरफेर को दबाना संभव नहीं है तब उनके द्वारा क्षेत्र के कई किसानों के पास स्वतः जाकर राशि का भुगतान आगामी 26 सितंबर लिखित रूप में देकर आश्वासन दिया गया है और किसानों से कहा है कि कहीं शिकायत ना करिए जल्दी ही उक्त राशि वापस कर दूंगा.
सहकारी बैंक में किसी की राशि नहीं है सुरक्षित…
हमेशा विवादों में रहे आदिम जाति सेवा सहकारी मर्यादित बैंक में किसानों के फसल बीमा की करोड़ों की राशि फर्जी तरीके से आहरण कर लिया गया है तब से किसान डर रहे हैं कि अब राशि बैंक में भी सुरक्षित नहीं है तो आखिर रखें कहां…
किसानों का आरोप
बैंक के अधिकारी कर्मचारियों को नहीं बदला गया तो बैंक के अहम दस्तावेज में छेड़खानी कर जांच को भी प्रभावित कर सकते हैं. आज बडी संख्या में मार्तण्ड साहू,शांतनु गोयल,हृदय सिंह सौरभ साहू व किसान भरत कुमार, आनंद राम, रामचंद्र, बंसीलाल, द्वारिका साह,ू शोभाराम, भैयालाल, सुमारू साहू, बसंत, संतोष, चंद्रिका, रामेश्वर, राजेंद्र प्रसाद, राधेश्याम, केवल राम, बहाल सहित बडी संख्या में पीड़ित किसान उपस्थित थे.
विज्ञापन
विज्ञापन