ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: गौ तस्करो संरक्षण देना अखिरकार महंगा पडा....गौ तस्करो ने पुलिस पर हमला कर मवेशियो को लेकर फरार हुए....पुलिस टीम गांव में पहुच कर रही सर्च....

Admin

Wed, Jun 9, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर. जिले के पुलिस को अवैध कृत्य करने वाले करोबारी को संरक्षण देना मंहगा पड रहा है. पाल पोस कर संरक्षित करना पुलिस को ही भारी पड गया. बहरहाल गौ तस्करों ने रात मे पुलिस पर हमला करते हुये मवेशीयों को लेकर फरार हो गये. मामले की जानकारी मिलने पर भारी संख्या में पुलिस के अधिकारी कर्मचारी सुरता गांव पहुचकर अपराधियों की खोज बीन मे जुटी है. पुरा मामला रामानुजनगर थाने क्षेत्र के सुरता का है जो मवेशीयों की तस्करी का गढ बना हुआ है आये दिन वहा से मवेशीयों की तस्करी के मामले सामने आते ही रहते है. बीती रात मवेशीयों की तस्करी की सुचना पर मौके पर पहुची पुलिस व गौ रक्षको ने मवेशीयों से भरा ट्रक को पकडा और वहा से सपूर्द कर गौ रक्षक वहा से चले गये. इसके बाद गौ तस्करो के साथ एक बडा समुह ने पुलिस पर हमला कर मवेशीयों को लेकर फरार हो गये. गौ तस्करों की पुलिस के साथ मारपीट से एक प्रधान आरक्षक जख्मी हो गया है जिसकी सुचना पर भारी संख्या में पुलिस बल सुरता गांव पहुचकर अपराधियों की खोज बिन मे ंलगी हुई है. फिलहाल पुलिस ने एक ट्रक के साथ 23 मवेशीयों को बरामद किया है. फरार आरोपियों की पजासाजी की जा रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें