ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: गौ रक्षको ने कोतवाली थाना का किया घेराव.....जमकर की नारेबाजी....जिले में खुलेआम की जा रही गौ तस्करी....

Admin

Fri, Oct 9, 2020

सूरजपुर-अपने हरकतो विवादो से परिपुर्ण सूरजपुर जिले की पुलिस का चौतरफा विरोध होना प्रारंभ हो गया है। गौ तस्करो का पनाहगार बना कोतवाली पुलिस की गौ रक्षको ने घेराव करते हुये जमकर नारेबाजी की। गौ तस्करो ने बताया कि खुले आम पुलिस की संरक्षण मे गौ तस्करी किये जा रहे है अगर हम गौ रक्षक गौ तस्करी की रोकथाम करते है तो हमे झुठा मामला बनाकर अपराध दर्ज कर दिया जाता है। गुरुवार की रात कोतवाली थाने मे गौ रक्षको ने पुलिसिया कार्यवाही का विरोध करते हुये सडक पर बैठे रहे तो वही पुलिस के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करते जमकर नारेबाजी की। मामला गौ तस्करी से जुडा है बुधवार रात ग्राम मानी की ओर से मवेशी तस्करी की सूचना ग्रामीणों के द्वारा गौ रक्षा समिति के सदस्यो को दी गई थी।जिस पर गौ रक्षक मनोज पांडेय व अन्य सदस्य गांव वालों के साथ तस्करी कार्य मे संलिप्त बोलेरो सवार तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मगर मवेशियों से भरे ट्रक को तस्कर भगा ले जाने में कामयाब हो गए। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मवेशी ले जा रहे तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया परंतु तस्कर ट्रक से मवेशी उतारकर अंधेरे का फायदा उठा जंगल के रास्ते भाग निकले। इधर ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सुपुर्द किये गए परशुरामपुर के युवक साहिब अली, आशिक खान व छोटू खान के खिलाफ 151 के तहत पुलिस ने कारवाई कर जेल भेज दिया गया है। बताया गया है कि पकडा गया एक युवक अपने आप को एक प्रतिष्ठित अखबार का प्रतिनिधि बता रहा था। जिसकी तस्दीक के बाद वह फर्जी पाया गया है। गुरुवार शाम को बडे नाटयकीय घटना होने पर कोतवाली पुलिस ने गौरक्षको पर ही मामला दर्ज कर दिया। जिससे गौ रक्षक उग्र होकर पुलिसिया कार्यवाही का विरोध की। गौरतलब है कि जिले मे अवैध कारोबार बडे पैमाने फल-फुल रहे है । सुत्रो के मुताबिक इसके तार सत्ता से जुडा होना बताये जा रहे है जिससे पुलिस के भी हाथ पैर फुलने लगते है कार्यवाही करने में। एक तरफ रायपुर मुख्यालय सहित सरगुजा रेंज के महानिरिक्षक संभाग मे पुलिस की बिगडी छवि को बनाने के लिये आये दिन रुल्स रेगुलेशन जारी कर पुलिस अधीक्षको निर्देश कर रहे है तो वही अपने अकड घमंड पर मगरुर जिले की पुलिस चंद रुपयों के लिए अवैध कारोबार करने वालो के सामने नमस्तक है|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें