: ग्रामीणों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर SECL महाप्रबंधक भटगांव सहित उच्च अधिकारियों के नाम सौंपा ज्ञापन...
Admin
Tue, Aug 24, 2021
एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के अंतर्गत महामाया खुली खदान के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जरही,कपसरा, दुरती, सेंधोपारा के किसानों की भूमि की एवज में आवासीय मकान की मांग पत्र के अनुसार मुआवजा निर्धारण एवं भूमि के एवज में पुनर्वास नीति के तहत नौकरी के संबंध में ग्राम सभा आयोजित कर सक्षम अधिकारियों की उपस्थिति में कृषकों एवं एसईसीएल प्रबंधन के बीच अनुबंध निष्पादन के लिए सौपा सात सूत्रीय मांग पत्र
सुभाष गुप्ता
सूरजपुर. एसईसीएल क्षेत्र के अंतर्गत महामाया खुली खदान के अंतर्गत ग्राम पंचायत जरही, कपसरा, दुरती, सेंडोपारा के सैकड़ों किसान एकत्रित हो कर ग्रामीणों ने सोमवार को नौकरी, मुआवजे सहित सात सूत्रीय मांगो को लेकर भटगांव एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में मुख्य महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा. भूमि अधिग्रहण के बदले नौकरी एवं मुआवजा सहित सात सूत्रीय मांगों को देने की मांग प्रबंधन से की गई है. गौरतलब 25-30 वर्षों से प्रभावित इलाके में एसईसीएल द्वारा खदानों का संचालन किया जा रहा है क्षेत्र में कई जातियों के लोग निवास करते हैं जहां एसईसीएल भटगांव के द्वारा अधिग्रहित भूमि ग्राम के बदले नौकरी एवं मुआवजा देने के संबंध में विगत कई वर्षों से एसईसीएल द्वारा मकान, बाड़ी व पेड़-पौधे का सर्वे पूर्ण करने के बाद भी गुमराह किया जा रहा है. कई बार ग्राम सभा एवं बैठक में मुख्य महाप्रबंधक द्वारा आश्वासन भी दिया गया कि शीघ्र ही नौकरी और मुआवजा ग्रामवासियों को दिया जाएगा लेकिन आज तक गांव के किसी भी प्रभावित को नौकरी एवं मुआवजा नहीं दिया गया है। ग्रामीणों द्वारा एसईसीएल कार्यालय में पूछे जाने पर अधिकारी द्वारा कार्रवाई जारी है, यह कहकर भोले-भाले ग्रामीणों को वापस घर भेज दिया जाता है। वही शासन प्रशासन के अधिकारियों एवं एसईसीएल प्रबंधन द्वारा ग्रामीणों को नौकरी एवं मुआवजा सहित अन्य सुबिधा देने का आश्वासन दिया गया था। साथ ही ग्रामवासियों को मूलभूत सुविधाओं के समस्याओं के निराकरण हेतु भी आश्वासन दिया गया था परंतु आज तक इस विषय पर प्रबंधन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इन समस्याओं को लेकर सोमवार को ग्रामवासियों का गुस्सा प्रबंधन पर फूट पड़ा और उन्होंने एसईसीएल महाप्रबंधक कार्यालय के सामने खड़े होकर प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारे लगाते हुये एसईसीएल महाप्रबंधक भटगांव व अन्य अधिकारियों के नाम मुआवजा, नौकरी सहित 7 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा और कहाँ की एसईसीएल भटगांव महाप्रबंधक और उच्च अधिकारियों के द्वारा इस संबंध में सात दिवस के भीतर कोई उचित आश्वासन या कार्यवाही नहीं की जाती है तो ग्रामीण दिनांक 30/08/2021 को समय 10:00 बजे से कार्यालय समय तक एसईसीएल प्रबंधन के विरुद्ध मुख्य महाप्रबंधक भटगांव का घेराव कर धरना प्रदर्शन करने को कहा है. ज्ञापन के दौरान अधिवक्ता पूरन राजवाड़े, सुखसागर राजवाड़े, मंगल राजवाड़े, लालसाय सिंह पावले, रूपचन्द, आलम साय, रामभजन, प्रकाश राजवाडे, पवन राजवड़े, सुखराम बिनोद सिंह, मोहरलाल, रामकुमार, शंकर राजवाडे, आकाश सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे.
विज्ञापन
विज्ञापन