ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: चरित्र पर लाछन लगाता था, कर दी हत्या...3 आरोपी गिरफ्तार एक फरार...

Admin

Thu, Jul 6, 2023

सूरजपुर. पड़ोस के महिला के चरित्र पर बार बार उंगली करने से नाराज महिला ने लोहे की राड से हमला कर मौत की नींद सुला दी. घटना बुधवार की है ग्राम नरेशपुर का सुखलाल 50 वर्ष पडोस में रहने वाली महिला रनिया के घर गया था जहा पर उसके चरित्र पर सवाल करते हुए गलत काम करती हो और दूसरों के साथ घुमती हो कहने पर रनिया, उसका लड़का, अनिता और सरिता ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे, परिजनों ने बीच-बचाव कर घर ले गए। इस विवाद से नाराज रनिया और उसका लड़का ने मौका मिलते ही सुखलाल के साथ मारपीट कर गले में लोहे का राड को घुसा कर मौत की नीद सुला दी । पुलिस ने धारा 302, 294, 506, 323, 34 भादसं के तहत अपराध दर्ज कर दबिश देकर आरोपी रनिया रवि पति स्व. मानसाय उम्र 42 वर्ष, अनिता रवि पिता स्व. मानसाय उम्र 21 वर्ष व सरिता उर्फ छोटी रवि पिता स्व. मानसाय उम्र 19 वर्ष निवासी नरेशपुर, थाना सूरजपुर को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया जिनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर तीनों को गिरफ्तार किया है वहीं मामले में एक आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एसआई गजपति मिर्रे, एएसआई अरूण गुप्ता, प्रधान आरक्षक इसित बेहरा, महेन्द्र सिंह, राहुल गुप्ता, आरक्षक तेजीलाल साहू, महिला प्रधान आरक्षक पार्वती मिंज, महिला आरक्षक चिंता पैंकरा व चंदा भास्कर सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें