ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: चुनाव में लगने वाली सामग्री की दरें निर्धारित करने के लिए ली गई बैठक...

Admin

Tue, Aug 8, 2023

सूरजपुर. निर्वाचन में उपयोग में आने वाली प्रचार-प्रसार सामग्री एवं अन्य सामग्रियों के निर्धारण के संबंध में आज का राजनीतिक दलों के सदस्यों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक रखी गई थी। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष व प्रतिनिधियों से आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु चुनाव प्रचार सामग्रियों इधर सूची पर सुझाव लिये गये। जिसमें कलेक्टर ने सुझाव दिया कि महंगाई दर या इन्फ्लेशन के आधार पर राजनीतिक दल वर्तमान मार्केट रेट से सामग्रियों के दर को टैली कर उनके दर में परिवर्तन कर सकते हैं एवं अपनी आवश्यकता अनुरूप सामग्री सूची में आईटम या वस्तु को बढ़ा या घटा सकते हैं। मार्केट रेट में सामंजस्य स्थापित कर नई रेट सूची उपलब्ध करने पर सब की सहमति के साथ अंतिम रेट सूची तय की जाएगी। इसके साथ ही बैठक में जिले अंतर्गत विधानसभा वार मतदाता केंद्रों व मतदाताओं की विवरण के संबंध में जानकारी दी गई और 31 अगस्त तक चलने वाले संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में भी उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर राजनीतिक दल के अध्यक्ष व प्रतिनिधि, जिला स्वीप नोएडा अधिकारी सुश्री लीना कोसम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें