ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: चोरी का 5 बोरी चावल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Sat, Oct 15, 2022

सूरजपुर. बसदेई पुलिस ने अनाज सहित किराना दुकान से चोरी करने के मामले में 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है दरअसल बीते शुक्रवार को सोनपुर निवासी राजेश कुशवाहा के किराना दुकान से अज्ञात चोर के द्वारा किराना सामान की चोरी हुआ था तो वही चोरी की दूसरे मामले में ग्राम नवापारा निवासी सत्यम साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि नवापारा स्थित उचित मूल्य दुकान से 5 बोरी चावल को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है दोनों ही मामलों की रिपोर्ट पर चौकी बसदेई पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध 457, 380 के तहत पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी कर रही थी. इसी बीच मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम जूर निवासी नजीर, समसीर व विकेश किराना एवं चावल बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है सूचना पर तीनों संदेहियों को पकड़ कर पूछताछ पर आरोपियों ने किराना दुकान एवं उचित मूल्य दुकान में चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपियों के निशानदेही पर उचित मूल्य दुकान से चोरी का 5 बोरी चावल कीमत 6750 रूपये को बरामद किया है तो वही किराना दुकान से नजीर व समसीर के द्वारा चोरी किया गया जो किराना सामान को खा-पीकर खत्म कर दिये थे. पुलिस ने आरोपी नजीर अंसारी उर्फ शाहिल पिता मोहम्मद वारिस अली उम्र 24 वर्ष, शमशीर अंसारी पिता शहाबुद्दीन उम्र 24 वर्ष व विकेश साहू पिता श्रीप्रसाद साहू उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम जूर, चौकी बसदेई को गिरफ्तार किया गया है. इसमें आरोपी नाजीर पूर्व में मोटर सायकल चोरी के मामले में थाना सूरजपुर व थाना पटना जिला कोरिया से चालान हुआ है तो वहीं समसीर वर्ष 2019 में बकरी चोरी के मामले में चालान हो चुका है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें