ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: छ.ग. राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष ने गौठान का किया निरीक्षण...

Admin

Fri, Apr 28, 2023

सूरजपुर.  छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा एवं उपाध्यक्ष महेन्द्र चन्द्राकर ने जिले के कृष्णपुर एवं केशवनगर गौठान का निरीक्षण किया गया।वहां मौजूद महिला स्वयं सहायता समूह एवं गौठान प्रबंधन समिति से चर्चा कर निर्मित गोबर वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने की विधि की जानकारी ली एवं गुणवक्ता की भी तारीफ की। महिला समूह ने बताया गया कि कुल 9 महिलाओं द्वारा संचालित वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण कर 9 लाख 80 हजार रूपये का खाद विक्रय किया गया। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने गौठान में मुर्गी पालन, बकरी इकाई की जानकारी ली। उन्होंने केशवनगर गौठान को उपयुक्त स्थल बताते हुए उद्यान विभाग को गौठान में फुलोत्पादन किये जाने के निर्देश दिये। महिला समूह ने गौठान में ब्रम्हास्त्र (कीटनाशक) एवं जीवामृत बनाने की विधि भी बतायी। कृषि विभाग को वर्मी कम्पोस्ट, ब्रम्हास्त्र एवं जीवामृत की लंबित भुगतान राशि का निराकरण शीघ्र करने के निर्देश दिये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें