ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: जंगल विभाग में जंगल राज.....प्रभारियो के भरोसे चल रहा काम....

Admin

Sun, Feb 7, 2021

सूरजपुर-क्या वन विभाग पर जंगल राज चल रहा है। जिले में वन मण्डलाधिकारी से लेकर रेंजर तक के पद पर प्रभारियों से काम चलाया जा रहा है।जिले के कई रेंज ऐसे है जहाँ प्रभारी अधिकारी ही पद पर तैनात है। जिला मुख्यालय तक मे यही हाल है। इतना ही नही हाल ही में डीएफओ के तबादले के बाद किसी नए आईएफएस की नियुक्ति न होने से एसडीओ स्तर के अधिकारी को डीएफओ का प्रभार दिया गया है।इसे लेकर यहां सरकार की किरकिरी हो रही है लेकिन फर्क किसी को नही पड़ रहा। अब जब अधिकारी ही नही है तो फिर कायदे कानूनों की बात करना ही बेमानी है।जिले में वन विभाग में नियमक़ानून के पालन नही करने और तमाम अनियमितता की शिकायतों को लेकर पिछले दिनों वन मण्डल खासा सुर्खियों में रहा। बताया जाता है कि ग्रामीण विकास समिति के प्रमुख व आरटीआई एक्टिविस्ट हेमन्त नायडू तमाम शिकायतों को लेकर वन मण्डल दफ्तर के सामने धरने पर बैठ गए है।जिससे वन विभाग की हालत पतली हो गई थी। करीब 24 घण्टे से अधिक के धरने के बाद प्रभारी डीएफओ के लिखित आश्वासन के बाद उन्होंने धरना समाप्त किया था। उन्हें दिए गए लिखित आश्वासन में उनकी शिकायतों की कमेटी के माध्यम से जांच करा कर एक महीने में कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। नायडू के जो आरोप है उनके अनुसार जिले में करीब 50 करोड़ की गोबर खरीदी की गई है उसकी उन्होंने जानकारी चाही है। इसके अलावे रामानुजनगर ब्लॉक के अर्जुनपुर मे डब्लूबीएम सड़क निर्माण में धांधली,रोजगार गारंटी के काम को मशीनों से कराए जाने, 184 रुपए की जगह 50 रुपए रॉयल्टी पटा कर राजस्व नुकसान करने तथा बिना जीएसटी के करोड़ो रूपये का भुगतान आदि किये जाने की शिकायत व जांच की मांग की गई है।अब एक महीने के अंदर जांच में क्या सामने आता है यह तो जांच के बाद पता चलेगा..?

छाप दो
इस मामले में प्रभारी डीएफओ श्री भगत से विभाग का पक्ष जानने के लिए सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बिना कोई बात सुने एक लाइन में कह दिया कि जो छापना है छाप दो …लिहाजा वन विभाग का पक्ष ज्ञात नही हो सका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें