ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

तहसील कार्यालय में लगी आग : इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

Rajesh Soni

Tue, May 5, 2026

सूरजपुर। जिला मुख्यालय के तहसील कार्यालय से आगजनी की घटना सामने आई है। तहसीलदार के कक्ष में लगी इस आग से एक बड़ा हादसा होने से टल गया और राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। ​मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की घटना तहसीलदार के दफ्तर में हुई। यह आग कैसे लगी इसका कोई अंदाजा नहीं। ​इस आगजनी में कार्यालय को काफी नुकसान पहुँचा है। जानकारी के अनुसार दफ्तर में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर, एयर कंडीशनर (AC) और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं। प्रशासन के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि कार्यालय के महत्वपूर्ण राजस्व और शासकीय दस्तावेज पूरी तरह सुरक्षित हैं। फिलहाल आग लगने का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है पर आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ होगा। सरकारी कार्यालय में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और बिजली के पुराने वायरों के रखरखाव पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। जबकि तहसील दफ्तर से लगा कोषालय है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें