ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

सड़क हादसा : बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

Rajesh Soni

Wed, May 6, 2026

सूरजपुर। जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बारात से लौट रही एक अनियंत्रित पिकअप वाहन के पलटने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के समय वाहन में करीब 30 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार, बिहारपुर क्षेत्र के पण्डो परिवार के लगभग 30 सदस्य एक मालवाहक पिकअप (क्रमांक MP66 G0 850) में सवार होकर रसौकी गांव बारात गए थे। वापसी के दौरान जब वाहन मोहरसोप चौकी क्षेत्र के उमझर घटिया के पास पहुंचा, तब कच्ची सड़क और बारिश के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे पिकअप सड़क पर ही पलट गई। ​इस भीषण दुर्घटना में​रामशरण पण्डो 40 वर्ष पिता रामबरन,​सीताकुंवर (25 वर्ष), पति हरिश्चंद्र दोनों मृतक बिहारपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुँचा। गंभीररूप से घायल 4 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। 8-9 लोगों को चोटें आई हैं, जिनका उपचार स्थानीय स्तर पर जारी है। बारिश और खराब सड़क को इस हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। एक खुशी के माहौल का इस तरह मातम में बदल जाने से पूरे चांदनी बिहारपुर और रसौकी गांव में शोक व्याप्त है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें