ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: जनदर्शन में रामविलास को मिला पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र...

Admin

Tue, Jun 6, 2023

सूरजपुर. रामविलास जायसवाल ने आज जनदर्शन में आवेदन देकर कलेक्टर को अवगत कराया कि मेरी पत्नी स्व. श्रीमती सुभद्रा जायसवाल उम्र 54 निवासी ग्राम पंचायत सलका माझापारा जिला-सूरजपुर का स्वर्गवास 14 जून 2022 को मेरे निवास स्थान पर हो गयी थी। जिसका सूचना ग्राम पंचायत सलका को प्राप्त हो चुका था। फिर भी मैं क्रिया-क्रम दसगात्र इत्यादि कार्य को सम्पन्न करने के बाद स्वयं ग्राम पंचायत में जाकर मृत्यु दिनांक बताते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र देने को कहा, परन्तु सचिव श्री वीरेन्द्र कुमार राजवाड़े द्वारा कल मिल जाएगा ऐसा कहा गया, लेकिन आज दिनांक तक नहीं मिला फिर मैं ग्राम पंचायत में बार बार जाकर मृत्यु प्रमाण पत्र के लिये निवेदक किया लेकिन मुझे आज तक मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। मैं वार्ड क्रं. 10 का वार्ड पंच भी हूं। मैंने बहुत बार ग्राम पंचायत बैठक में मृत्यु प्रमाण पत्र मांग किया लेकिन नहीं मिला। अतः श्रीमान जिसे निवेदन है कि मेरे आवदेन पर ध्यान देते हुए उचित कार्यवाही करने कि कृपा करें। इस मामले का कलेक्टर ने तुरन्त संज्ञान में लेते हुए जनपद सीईओ सूरजपुर को निर्देशित किया कि इनकी पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र आज ही बन जाना चाहिए। उसी के परिपालन में आज जनपद सीईओ ने तत्काल स्व. सुभद्रा जायसवाल का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर रामविलास जायसवाल को सौंपा। तत्काल निराकरण पर रामविलास ने जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें