ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: जनपद अध्यक्ष की गांधीगीरी.......थाने के सामने धरने पर बैठे........काग्रेसी नेताओ की समझाइस पर किया धरना समाप्त......

Admin

Sat, Dec 19, 2020

सूरजपुर-.सूरजपुर जनपद अध्यक्ष पुलिस व जनपद सीईओ के पर प्रताडना का आरोप लगाते हुये थाने के सामने सडक पर धरने में बैठ गये....जनपद अध्यक्ष की गांधीगीरी से आम जनता हदप्रद और चकित रह गये... आनन फानन में काग्रेसी नेताओ ने उन्हे किसी तरह मनाकर कोतवाली ले गये जहा पर उन्हे जल्दी कार्यवाही का भरोसा दिया गया। दरअसल जिले की कोतवाली पुलिस का हाल बेहाल है किसी को भी झुठे मामले में आरोपी बना दिया जाता है जिसके शिकार खुद जनपद पंचायत सूरजपुर के अध्यक्ष जगलाल सिह देहाती भी है. साथ ही  जनपद पंचायत में कुछ भी अच्छा नही चल रहा है यहा पर जनपद सीईओ और जनपद अध्यक्ष के बीच आपसी रंजीस चल रहा है एक दुसरे को फसने फसाने मे लगे हुये है जिससे जनकल्याण के कार्याे पर असर पड रहा है....जनपद अध्यक्ष जगलाल सिंह का आरोप है कि जनपद में पदस्थ उपयंत्री ने उनके साथ गढकलेवा मे उस समय धक्का मुक्की और अभद्रता की थी जब वे एक निर्माण के मामले में जानकारी चाह रहे थे ,जिसकी शिकायत उन्होंने आजाक थाने में दर्ज कराई है जिस पर पुलिस कोई कार्रवाई नही कर रही ,इसी तरह जनपद  अध्यक्ष के अनुसार उनकी एक और शिकायत पर जनपद सीईओ के खिलाफ मामला थाने में लंबित है उस पर भी पुलिस कोई कार्रवाई नही कर रही, जबकि उन्हें बार बार थाने बुलाकर जाति प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है ,आज इन्ही मामलों में कार्रवाई को लेकर वे कोतवाली गए थे जहाँ पुलिस ने उन्हें कोई सन्तोषप्रद जबाब नही दिया तो वे धरने पर बैठ गए। अब पुलिस ने उन्हें दो दिनों में कार्रवाई का भरोसा दिया है। गौरतलब है कि जनपद में सीईओ से उनका तालमेल नही बैठ पा रहा है ,विगत दिवस उनके कमरे की सफाई को लेकर सीईओ ने नोटिस काट दिया था जिस पर भी वे अपने कमरे में ही जमीन में बैठ कर विरोध प्रदर्शन किया था यह मामला बाद में आपसी  सहमति ओर जिला पंचायत सदस्य बिहारीलाल कुलदीप आदि के हस्तक्षेप के बाद शांत हो सका था। बताया जाता है कि जनपद अध्यक्ष ने सीईओ के खिलाफ कलेक्टर से एक शिकायत की है ,जिसमे उन्होंने कोरोनो के दौरान सीईओ पर ऐसे चेक काटने का आरोप लगाया है, जिसमे उन्हें आर्थिक लाभ हो रहा था जबकि जनहित के चेक यह कह कर नही काटे गए कि वे कोरोना से ग्रसित है। इस मामले को उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार उन्हें उक्त आवेदन मिला है जिस पर जांच की जा रही है। अगर कार्रवाई के लायक मामला होगा तो कार्रवाई की जाएगी. जनपद अध्यक्ष का बयान लिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें