ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: जनपद सभा कक्ष में झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में शहीद कांग्रेस नेताओं को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि....

Admin

Tue, May 26, 2020

सूरजपुर- सूरजपुर जनपद सभा कक्ष में 25 मई कार्यक्रम का आयोजन कर झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में शहीद कांग्रेस नेताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया। जनपद अध्यक्ष जगलाल सिंह देहाती ने इस मौके पर कहा कि 25 मई 2013 को बस्तर के झीरम घाटी में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ था। जिसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता शहीद हो गए थे। यह कांग्रेस के लिए बेहद दुखद घड़ी थी। जिससे उबरना बेहद मुश्किल था। परन्तु इसके बावजूद कांग्रेस इस दुख की घड़ी से उबरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहीद हुए इन नेताओं को भुल पाना मुश्किल है। प्रदेश की कांग्रेस की राजनीति में शहीद हुए नेताओं का अहम योगदान रहा है। उन्हें श्रद्धांजलि के माध्यम से स्मरण करने की कोशिश की जा रही है। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर सभी नेताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह भी संकल्प लिया कि प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम रहे और दुबारा कभी इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो। इस अवसर पर जनपद सीईओ वेदप्रकाश गुप्ता, पूर्व सरपंच राजकुमार सिंह, पीओ सहित जनपद के तमाम सदस्य व कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें