ब्रेकिंग

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

हाथ आगे, नीयत पीछे; कसम खाकर बोले— 'भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाएंगे'

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: जल जीवन मिशन....ग्राम पंचायत भरुहामुड़ा में नल से पानी मिलना प्रारंभ...156 परिवारों को मिल रहा नल कनेक्शन से शुद्ध पेयजल....

Admin

Fri, Dec 2, 2022

सूरजपुर. जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखण्ड रामानुजगर के ग्राम पंचायत भरुहामुड़ा में शत् प्रतिशत नल से जल सुचारू रूप से प्रारंभ कर ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल प्रदाय कर परीक्षण का कार्य किया जा रहा है। जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों में हर घर नल से जल पहुंचाने का कार्य लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किया जा रहा है। जिसमें से जिले के विकासखण्ड - रामानुजनगर के ग्राम पंचायत मरुहामुडा में लगभग 170 परिवार निवासरत है, जिसमें जल जीवन मिशन के तहत 156 परिवारों में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जा रहा है जिसमे की 14 घरों में स्वयं के कनेक्शन होने के कारण स्वेच्छा से त्याग किया गया, जिसमें ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पूर्व में पेयजल हेतु ग्राम में स्थित कुआ डबरी एवं अन्य ग्रामों के पेयजल स्त्रोतों से पेयजल प्राप्त किया जा रहा था। जिससे आये दिन ग्रामवासियों में बीमारियों का भय बना रहता था। परंतु जल जीवन मिशन के आने से ग्राम में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल प्राप्त हो रहा है जिसकी जांच हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा किया जा रहा है, ग्राम पंचायत मरुहामुडा में टंकी के माध्यम से ग्राम में हर घर नल से जल प्रदाय किया जा रहा है। जिससे ग्रामवासी बहुत प्रसन्न एवं लाभान्वित नजर आये। ग्राम पंचायत भरुहामुडा के हितग्राहीयों ने बताया कि उनके घर में जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन लग जाने से उनकी समस्याएं दूर होती नजर आ रही है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा ग्राम पंचायत भरुहामुडा में शत प्रतिशत नल से जल प्रारंभ कर परीक्षण का कार्य किया जा रहा है जिसकी जांच समय समय पर विभाग द्वारा किया जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें