ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: जानलेवा साबित होने लगी हैं सरकारी डबरी, सूरजपुर जिले को डबरी निर्माण में मिली थी छत्तीसगढ़ सरकार में शाबासी

Admin

Mon, Aug 6, 2018

प्रवेश गोयल सूरजपुर-सूरजपुर जिले में डबरी निर्माण के लिए इतिहास रचने के बाद अब डबरियां लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है जिले के प्रेमनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम रघुनाथपुर में निर्माणाधीन डबरी में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत इस बात को साबित करती है कि बनाई गई डबरिया सुरक्षित नहीं है। गौरतलब है कि प्रेमनगर के रघुनाथपुर करमी पारा शिवधारी राम का 8 वर्षीय पुत्र चंद्रिका प्रसाद शनिवार को दोपहर में निर्माणाधीन डबरी में  स्नान करने गया था अपने दोस्त के साथ डबरी में उतरा था लेकिन चंद्रिका किसी कारण से डबरी में ही डूब गया जिससे उसकी मौत हो गयी, इस बात की जानकारी उसके हम साथी ने चंद्रिका के परिजनों को दी और जब परिजन वहां पहुंचे तो उसकी लाश नजर ना आने पर डबरी में उतर कर उसकी तलाश शुरू की और लाश के रूप में उसे बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि डबरी निर्माणाधीन थी और एहतियात सुरक्षा की दृष्टि से मिट्टी का घेराव भी नहीं किया गया था इस तरह की असुरक्षित डबरियां घातक साबित होने लगी हैं परिजनों ने दुखी मन से मासूम चंद्रिका के शव को निकालकर अस्पताल लाया और वहां पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें