ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी में जुटी... टीम नगरपालिका

Admin

Fri, Aug 31, 2018
राजेश सोनी सूरजपुर- स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा मुक्त शहर की स्टार रेटिंग एवं स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों के लिए नगरपालिका परिषद् द्वारा निर्मित एसएलआरएम सेंटर में शासकीय कन्या विद्यालय नवापारा में अध्ययनरत छात्राओं एवं शिक्षकों को एसएलआरएम सेंटर का अध्ययन सह भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान छात्राओं एवं शिक्षकों को शहरी स्तर पर गार्बेज फ्री सिटी क्लब बनाकर स्वच्छता संबंधित कार्यों के लिए ब्रॉण्ड एम्बेस्डर बनाकर समय-समय पर स्वच्छता संबंधित कार्यक्रम करने एवं अपने आसपास स्वच्छ बनाने हेतु जागरूक किया गया। छग प्रदेष व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक बाबूलाल अग्रवाल ने एसएलआरएम सेंटर में उपस्थित छात्राओं, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी व नपा की सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता का शपथ दिलाते हुए कहा कि नगर को साफ रखने में हम सबकी अहम भूमिका है नगर को स्वच्छ बनाने के लिए हमें मिलजुल कर काम करना होगा, जिससे नगर स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर सके, इस दौरान नपाध्यक्ष थलेश्वर साहू द्वारा न हम कचरा करेगें और न ही करने देंगे का संकल्प अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है, इस दौरान नपा उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, सीएमओ घनश्याम शर्मा, अर्चना गुप्ता, मोनिका प्रसाद, निलेश चन्द्रा, विकास शुक्ला सहित महिला सफाई मित्र उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें