: जानिए....... मौत के बावजूद भी मृतिका की शरीर में ऐसा क्या रह गया था शेष, जिसे 6 माह तक रखकर बाप- बेटा पुर्न जीवित होने की कर रहे थे इंतजार
Admin
Sat, Sep 8, 2018
सूरजपुर- सूरजपुर में अंधविश्वास का एक ऐसा किस्सा सामने आया है, कि सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे। मृत पत्नी को जिंदा करने के लिए एक पति एक घर में लाश के साथ करीब छह महीने रहता रहा। अंधविश्वास का चक्र यहीं खत्म नहीं होता, अगर युवक अपनी बहन से मिलने नहीं आता।
यह मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत के ग्राम रामनगर-डबरीपारा का है, जहां कलेश्वरी देवी की मौत आज से करीब छह महीने पहले शिवरात्री में हो गयी थी। कलेश्वरी की मौत के बाद पति शोभनाथ गोंड और उसके बेटे ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया, बल्कि शव को घर में ही रखकर उसका तंत्र-मंत्र से जिंदा कराने का प्रयास करता रहा।
इधर घर में रखे-रखे शव पूरी तरह से कंकाल में तब्दील हो चुका था। बाप-बेटे तांत्रिक के कहने पर अगरबत्ती और अन्य पूजा सामग्री का इतना ज्यादा उपयोग किया करते थे कि आसपास के लोगों इसकी भनक भी नहीं लगी। इधर परिवार के सभी लोग इसी लाश के साथ ही छह महीने तक रहते रहे।
लगभग 6 माह से मृत कलेष्वरी सिंह के शव को जीवित करने की तंत्र साधना बैगा करता रहा। घण्टों दर घण्टों मृत शरीर को जीवित करने की पूजा पाठ का दौर चलता रहा। इके बावजूद मृतिका कमलेश्वरी के बारे गांव में किसी को भनक भी नहीं लगी। इस बीच गत दिवस शुक्रवार को सोहागपुर निवासी कलेश्वरी का भाई विफल सिंह उसके रामनगर स्थित घर पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। उसने सूचना विश्रामपुर पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। तांत्रिकों की तलाश भी की जा रही है।
इधर घर में रखे-रखे शव पूरी तरह से कंकाल में तब्दील हो चुका था। बाप-बेटे तांत्रिक के कहने पर अगरबत्ती और अन्य पूजा सामग्री का इतना ज्यादा उपयोग किया करते थे कि आसपास के लोगों इसकी भनक भी नहीं लगी। इधर परिवार के सभी लोग इसी लाश के साथ ही छह महीने तक रहते रहे।
लगभग 6 माह से मृत कलेष्वरी सिंह के शव को जीवित करने की तंत्र साधना बैगा करता रहा। घण्टों दर घण्टों मृत शरीर को जीवित करने की पूजा पाठ का दौर चलता रहा। इके बावजूद मृतिका कमलेश्वरी के बारे गांव में किसी को भनक भी नहीं लगी। इस बीच गत दिवस शुक्रवार को सोहागपुर निवासी कलेश्वरी का भाई विफल सिंह उसके रामनगर स्थित घर पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। उसने सूचना विश्रामपुर पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। तांत्रिकों की तलाश भी की जा रही है।विज्ञापन
विज्ञापन