ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: जितेंद्र का आईआईटी जोधपुर के एमएससी एमटेक के लिए हुआ चयन...

Admin

Thu, Jul 13, 2023

सूरजपुर. जिले के तक्षशिला जिला लाइब्रेरी के सदस्य एवं लगनशील, मेहनती युवा विद्यार्थी जितेंद्र कुमार का राष्ट्रीय स्तर की प्रसिद्ध संस्था आईआईटी जोधपुर में एमएससी एमटेक कोर्स के लिए चयन हुआ है। जितेंद्र कुमार ने आईआईटी (एमएससी कार्यक्रमों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा) JAM की परीक्षा दी थी। जिसके माध्यम से इनका चयन हुआ। अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा फोकस रहते हुए सही दिशा में लगातार प्रयासरत रहना ही अपनी सफलता का मूल मंत्र उन्होंने बताया। साथ ही  जिले में भव्य विशाल एवं शानदार लाइब्रेरी की स्थापना एवं संचालन हेतु जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग को धन्यवाद दिया।  इससे पूर्व भी तक्षशिला ग्रंथालय के नियमित पाठक हर्षित निगम और नितीश दुबे ने इसी वर्ष जेईई मेंस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 92 परसेंटाइल और 96 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए थे एवं एनआईटी रायपुर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें